×

माँ-बेटे ने ऋषि कपूर के लिए रखी प्रार्थना सभा, चेहरे पर छायी उदासी

ऋषि कपूर के इस तरह दुनिया को अलविदा कह जाने से उनेक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने के बाद ऋषि कपूर के लिए उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर ने प्रार्थना सभा रखी। 

Shreya
Published on: 3 May 2020 12:05 PM GMT
माँ-बेटे ने ऋषि कपूर के लिए रखी प्रार्थना सभा, चेहरे पर छायी उदासी
X

लखनऊ: 30 अप्रैल को बॉलीवुड का अजीज सितारा इस दुनिया को अलविदा कह गया। जिसके बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स के बीच शोक का माहौल है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर की। उनके इस तरह दुनिया को अलविदा कह जाने से उनेक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने के बाद ऋषि कपूर के लिए उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर ने प्रार्थना सभा रखी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रार्थना सभा की फोटो

प्रार्थना सभा के दौरान की नीतू कपूर और रणबीर कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों ऋषि कपूर की फोटो के साथ दिख रहे हैं। ऋषि कपूर की फोटो पर फूलों की माला चढ़ी हुई है। इस दौरान ऋषि कपूर ने कुर्ता पायजामा पहना है और साथ में ऑरेंज कलर की एक पगड़ी पहनी हुई है। जबकि नीतू कपूर सफेट सूट में नजर आ रही हैं। इस फोटो में दोनों के चेहरों पर उदासी साफ देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: सेना ने किया कोरोना वारियर्स को सम्मानित, वायरस से मरने वालों को दी श्रद्धांजली

बेटी रिद्धिमा भी प्रार्थना सभा में हुईं शामिल

इस प्रार्थना सभा में ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी शामिल हुईं। बता दें कि रिद्धिमा अपने पिता को अंतिम विदाई नहीं दे पाई थीं। वो ऋषि कपूर की मौत के दौरान दिल्ली में थीं, इसलिए वो अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाईं। शनिवार रात वो मुंबई पहुंची। लेकिन वो उनकी प्रार्थना सभा में शामिल जरूर हुई हैं।

30 अप्रैल को ली अंतिम सांस

बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उनके मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां पर 30 अप्रैल को उन्होंने 67 साल की उम्र में सर एचएन रिलायंस अस्पताल में आंखिरी सांस ली। बता दें कि ऋषि कपूर पिछले 2 सालों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

यह भी पढ़ें: सेना ने किया कोरोना वारियर्स को सम्मानित, वायरस से मरने वालों को दी श्रद्धांजली

ये सितारे हुए अंतिम संस्कार में शामिल

उनका अंतिम संस्कार चंदवाडी में हुआ। इस दौरान नीतू कपूर, रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, रणधीर कपूर, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट समेत उनके करीबी रिश्तेदार और परिवार वाले मौजूद रहे।

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की ऋषि कपूर की फोटो

ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने के बाद नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर की एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा था- हमारी कहानी का अंत।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में मौत का महीना: ये 4 सितारे नहीं रहे, पूरी दुनिया में किया जाएगा याद

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story