×

नाची सपना चौधरी: ठुमकों पर घायल हुआ पूरा देश, सोशल मीडिया पर छाया नया गाना

आज कल फिर सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हंगामा मचाए हुए है। हमेशा की तरह इस बार भी सपना का डांस और उनके मूव्स लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

Newstrack
Published on: 3 Sep 2020 11:31 AM GMT
नाची सपना चौधरी: ठुमकों पर घायल हुआ पूरा देश, सोशल मीडिया पर छाया नया गाना
X

नई दिल्ली: अपने शानदार डांसिंग मूव्स के लिए मशहूर हरियाणा की क्वीन ऑफ डांस सपना चौधरी जब भी ठुमका लगती हैं लोग दीवाने हो ही जाते हैं। इसिलिए सपना भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करती हैं। और समय-समय पर उनके लिए नए गाने या डांस वीडियोज लाती रहती हैं। जो उनके चाहने वालों को उनका दीवाना बनाए रखता है।

आज कल फिर सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हंगामा मचाए हुए है। हमेशा की तरह इस बार भी सपना का डांस और उनके मूव्स लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। सपना की दीवानगी का आलम इसे से लगाया जा सकता है कि अब तक सपना के इस वीडियो को 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

सोशल मीडिया पर चला सपना का जादू

Sapna Chaudhry सोशल मीडिया पर छाया सपना चौधरी का नया गाना (फोटो.सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- Oppo का नया ट्रू वायरलेस इयरफोन्स, दिखने में हूबहू AirPod Pro जैसा

सपना चौधरी एक बारक फिर सोशल मीडिया पर अपने डांस से आग लगाए हुए हैं। ये एक हरियाणवी गाना है। जिस पर सपना ने अपने डांस मूव्स का जलवा बिखेरा है। लोगों को अपना दीवाना बनाया है। सपना के इस नए गाने के बोल हैं 'रपट लिख ल्यो न दरोगा जी, मामल स यो चोरी का'। इस गाने में रूचिका जांगिड़ और सुभाष फौजी ने अपनी आवाज दी है। वहीं इस गीत को लिखा है ऋषि राज मस्ताना ने और संगीत दिया है आरके क्रू ने।

Sapna Chaudhry सोशल मीडिया पर छाया सपना चौधरी का नया गाना (फोटो.सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- चली ताबड़तोड़ गोलियां: बदमाशों से हुई मुठभेड़, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

सपना के मोस्ट लोकप्रिय और पसंद किए जाने वाले गानों में से एक इस गाने को सपना चौधरी और नवीन नारू के ऊपर फिल्माया गया है। इस गाने में सपना मने अपने ठुमको से सभी को घायल करके रखा है। तभी इस गाने को यू-ट्यूब पर अभी तक 41 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। सपना की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। ये ही वजह है कि सपना के गाने आते ही सोशल मीडिया और लोगों की जुबान पर छा जाते हैं। औप सबको अपना दीवाना बना देते।

लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा सपना का दीवानापन

Sapna Chaudhry सोशल मीडिया पर छाया सपना चौधरी का नया गाना (फोटो. इंस्टाग्राम)

सपना चौधरी अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्की पूरे देश में अब उनकी दीवानगी लोगों के सर चढ़ कर बोलती है। सपना की लोकप्रियता में टीवी के मशहूर शो बिग बॉस में आने के बाद से काफी बढ़ोत्तरी हुई है। अब चाहें वो सपना के शो हों या उनके गाने बस सपना के स्कीन पर आते ही वो सुपर हिट हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- करोड़ों की भेड़: दुनिया में है सबसे महंगी, डबल डायमंड नाम से मशहूर

और लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। हालांकि आज कल कोरोना के कारण सपना चौधरी के लाइव शो नहीं हो पा रहे हैं।लेकुन फिर भी सपना अपने प्रशंसकों से दूर नहीं रहती हैं। ऐसे में इन दिनों सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनके इंस्टाग्राम पेज पर गाने और नई तस्वीरें दिख जाती हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story