×

ओ तेरी! नवरात्रि के मौके पर ये क्या बने गए बॉलीवुड खिलाड़ी कुमार

फेस्टिव सीजन शुरू हो गए हैं। हर तरफ खुशियों का माहौल हैं। नवरात्रि के इस खास मौके पर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने अपने फैंस के लिए अपनी आने वाली फिल्म लक्ष्मी बम का बेहद खतरनाक लुक सामने दिखाया है।

Roshni Khan
Published on: 4 July 2023 11:11 AM GMT
ओ तेरी! नवरात्रि के मौके पर ये क्या बने गए बॉलीवुड खिलाड़ी कुमार
X

मुंबई: फेस्टिव सीजन शुरू हो गए हैं। हर तरफ खुशियों का माहौल हैं। नवरात्रि के इस खास मौके पर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने अपने फैंस के लिए अपनी आने वाली फिल्म लक्ष्मी बम का बेहद खतरनाक लुक सामने दिखाया है। जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए। इस लुक में अक्षय बहुत ही खतरनाक दिखाई दे रहे हैं।

ये भी देखें:बैंकों ने दी खुशखबरी: मिलेंगे ये बड़े फायदे, यहां लग रहा मेला

अक्षय ने महिला गेटअप धारण कर रखा है। लाल कलर की साड़ी और बड़े से टिके में मां दुर्गा की मूर्ति के साथ खड़े अक्षय कुमार का ये लुक हैरान करने वाला है। आपको बता दें, अक्षय ने कुछ दिन पहले फिल्म लक्ष्मी बम से अपना लुक सामने लाया था। जिसके बाद उनके इस फिल्म की चर्चा होने लगी थी। लेकिन अब नवरात्रि के मौके पर अक्षय ने फिल्म से अपना ये लुक सामने लाया है।



इस लुक को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा कि नवरात्रि के मौके पर मैं फिल्म लक्ष्मी बम से अपना लुक सामने रहा हूं। ऐसे में अब उत्साहित और नर्वस दोनों ही हूं। लेकिन लाइफ वहीं जो हमें हमारे कम्फर्ट जोन से बाहर ले जाती हैं। हैं ना?

ये भी देखें:बॉलीवुड में हड़कंप! सलमान खान की जान को खतरा, बढ़ाई गई सुरक्षा

हम आपको बता दे कि इस फिल्म में अक्षय के साथ कियारा आडवाणी भी दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस कर रहे हैं। राघव ने ही इसके ओरिगनल फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ उसमें एक्टिंग भी की थी। ये फिल्म 5 जून 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story