×

Nirahua-Amrapali Bhojpuri Song: यहां देखें ! भोजपुरी की हिट जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली के गानों की पूरी लिस्ट

Nirahua-Amrapali Bhojpuri Song: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। निरहुआ अपनी दमदार अदाकारी से भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 21 April 2023 7:38 AM GMT
Nirahua-Amrapali Bhojpuri Song: यहां देखें ! भोजपुरी की हिट जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली के गानों की पूरी लिस्ट
X
Nirahua-Amrapali Bhojpuri Song (Photo- Social Media)
Nirahua-Amrapali Bhojpuri Song: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। निरहुआ अपनी दमदार अदाकारी से भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहें हैं। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी अपने बलबूते पर इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा ली है और अब वे एक से एक बेहतरीन प्रोजेक्ट का हिस्सा बन दर्शकों का मनोरंजन कर रहीं हैं।
भोजपुरी जगत में कई ऐसी ऑनस्क्रीन जोड़ियां हैं जो दर्शकों के दिलों जान में बस चुकीं हैं। उन जोड़ियों के नाम मात्र से ही फिल्में या फिर गाने हिट हो जाते हैं, उनमें से एक जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली दुबे की भी है।

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी है भोजपुरी दर्शको की फेवरेट जोड़ी

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों की चहेती जोड़ी है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे का क्रेज दर्शकों में इतना अधिक है कि दोनों का जैसे ही कोई गाना आता है वह लंबे समय तक ट्रेंड में रहता है। तो चलिए आज आपको निरहुआ और आम्रपाली दुबे के कुछ ऐसे ही गानों की लिस्ट बताते हैं जो लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं।

मन के पसंद (Man Ke Pasand)

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना "मन के पसंद" जबरदस्त हिट हुआ था। यह गाना 2 साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी दर्शक इस गाने को बार-बार देख रहें हैं। "मन के पसंद" गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की कमाल की केमिस्ट्री देख फैंस गदगद हो गए थे।

कुकर (Cooker)

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना "कुकर" इनकी फिल्म "काशी अमरनाथ" का है। फिल्म के साथ ही इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे। वहीं "कुकर" गाने की बात की जाए तो यह आज भी दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है। इस गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने एकदम फाडू डांस परफॉर्मेंस दी है।
पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

उड़ जइबू ए मैना (Ud Jaibu Maina )

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना "उड़ जइबू ए मैना" बेहद ही शानदार गाना है। इस गाने को जितनी खूबसूरती से फिल्माया गया है, वैसे ही प्यारी आवाज से इसे सजाया गया है। "उड़ जइबू ए मैना" गाने में आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री के दर्शक दीवाने हो गए हैं। इस गाने को अबतक 109 मिलियन लोगों द्वारा देख जा चुका है।
पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

मेरे महबूब (Mere Mehboob)

आम्रपाली और निरहुआ का गाना "मेरे महबूब" भी बेहद हिट रहा। दोनों की शानदार केमिस्ट्री पर दर्शक मोहित हो गए थे। आम्रपाली और निरहुआ पर फिल्माए गए इस गाने को आलोक कुमार और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने को 2.6 मिलियन लोग देख चुके हैं।

सावन में हरियल भइल((Saawan Me Hariyar Bhayil)

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना 'सावन में हरियल भइल' लोगों ने खूब पसंद किया था। गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री छा गई थी। यह गाना फिल्म "सिपाही" का है, जिसे ओम झा और प्रियका सिंह ने गाया है।

नई झुलनी के छाईया (Naee Jhulani Ke Chhaiyan)

"नई झुलनी के छाईया" गाना निरहुआ और आम्रपाली दुबे का बेहद पसंद किए गए गानों में से एक है। इस गाने में आम्रपाली और दिनेश लाल यादव का रोमांटिक अंदाज देखते बन रहा था। यह गाना लगभग एक साल पुराना हो गया है, लेकिन आज भी यह यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

लव दहेज (Love Dahej)

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना "लव दहेज" बेहद धमाकेदार है। इस गाने को निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने खुद अपनी आवाज दी है। गाने में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया, खासतौर पर इसकी कहानी दर्शकों के बीच छा गई थी। इस गाने को अबतक 11 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story