×

Nora Fatehi Dance Video: नोरा का स्टेज तोड़ डांस वीडियो वायरल, पुष्पा के गाने पर हिलाई कमर

Nora Fatehi Dance Video: बॉलीवुड की हॉट अदाकारा नोरा फतेही अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने डांस मूव्स को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। उनके डांस मूव्स इतने हॉट होते हैं कि उसे देख दर्शक पानी-पानी हो जाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 6 April 2023 1:09 PM GMT (Updated on: 6 April 2023 1:10 PM GMT)
Nora Fatehi Dance Video: नोरा का स्टेज तोड़ डांस वीडियो वायरल, पुष्पा के गाने पर हिलाई कमर
X
Nora Fatehi Dance Video (Photo- Social Media)
Nora Fatehi Dance Video: बॉलीवुड की हॉट अदाकारा नोरा फतेही अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने डांस मूव्स को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। उनके डांस मूव्स इतने हॉट होते हैं कि उसे देख दर्शक पानी-पानी हो जाते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर नोरा का एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसपर नेटीजेंस के ताबड़तोड़ रिएक्शन आ रहें हैं।

अपने जबरदस्त डांस से नोरा ने हिला डाला स्टेज

नोरा फतेही एक बेहतरीन डांसर हैं, ये तो अब सब जान ही गए होंगे। अबतक कई आइटम सॉन्ग में नोरा अपने डांस का जलवा दिखा चुकी हैं, वे अपने हर गाने में अपने डांस को एक लेवल ऊपर ले जाने की कोशिश में रहती हैं, को की उनकी परफॉर्मेंस में साफ दिखता है। नोरा फतेही का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह अपनी जबरदस्त कमरिया हिला रहीं हैं।

अक्षय कुमार के साथ मिलकर नोरा ने लगाया तड़का

नोरा डांस फ्लोर पर तो आग ही लगा ही रहीं हैं, साथ ही अक्षय कुमार भी नोरा के साथ 'पुष्पा' के गाने 'ऊ अंटावा' पर ताल से ताल मिला रहें हैं। डांस फ्लोर पर नोरा की एनर्जी कमाल की लग रही है और उनके एक्सप्रेशन को कतई जहर लग रहें हैं। नोरा और अक्षय कुमार इतना पावरपैक परफॉर्मेंस डलास में देते नजर आ रहें हैं। डलास में भी नोरा ने अपने सिजलिंग अदाओं का जादू दिखाया, वहीं ऑडियंस नोरा की परफॉर्मेस देख तालियां बजाने और हूटिंग करने लग गई। लोगों का नोरा के प्रति क्रेज देख पता चल रहा है कि नोरा के डांस के दीवाने सिर्फ इंडिया में ही नहीं हैं, बल्कि विदेशों में भी नोरा का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।

नोरा सोशल मीडिया पर भी चलाती हैं अपनी हॉटनेस का जादू

नोरा फतेही आज के समय में अपने जबरदस्त डांस के चलते सिर्फ देशभर में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी पॉपुलर हो चुकी हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की अच्छी खासी फैंस फॉलोइंग हैं। नोरा को सोशल मीडिया पर 44 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। नोरा भी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी एक से एक धांसू तस्वीरें शेयर कर नेटीजेंस के होश उड़ती रहती हैं। आपको उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनकी सादगी भरी तस्वीरों से लेकर बेहद बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी, उनके कुछ विडियोज इतने हॉट होते हैं कि उसे देख अच्छे अच्छों का मन मचल जाता है।
देखें-

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story