×

परी का खुलासा! कमरे में 6 महीने रही कैद, सुनाई पूरी आपबीती

इश्कजादे फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री ल्कारने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज-कल अपनी आने वाली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में परिणीति ने अपने करियर के मुश्किल दौर का जिक्र किया। परिणीति ने कहा कि एक समय ऐसा भी आया था जब उनके पास पैसों की कमी हो गई थी। करीब 6 महीने तक वह घर से नहीं निकली थीं।

Roshni Khan
Published on: 7 Aug 2019 10:30 AM GMT
परी का खुलासा! कमरे में 6 महीने रही कैद, सुनाई पूरी आपबीती
X

मुंबई: इश्कजादे फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री ल्कारने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज-कल अपनी आने वाली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में परिणीति ने अपने करियर के मुश्किल दौर का जिक्र किया। परिणीति ने कहा कि एक समय ऐसा भी आया था जब उनके पास पैसों की कमी हो गई थी। करीब 6 महीने तक वह घर से नहीं निकली थीं।

परिणीति ने कहा, फिल्म 'किल दिल' और 'दावत-ए-इश्क' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं किया। मेरे पास पैसे भी नहीं बचे थे और उसी समय मैंने एक घर में पैसे लगा दिए थे। मैं उस दौरान जीवन के बेहद बुरे दौर से गुजरी थी। मेरी जिंदगी में सब कुछ नीचे की तरफ गिरता दिखाई दे रहा था। अपने जीवन में आगे की तरफ बढ़ने के लिए मेरे पास कोई भी सकारात्मक चीज नहीं थी।'

यह भी पढ़ें:आर्टिकल 370 हटने के बाद आज ही ये बड़ा फैसला ले सकती है मोदी सरकार

उन्होंने बताया, 'उस दौरान मैंने खाना बंद कर दिया था और पूरे समय केवल सोती रहती थी। उस समय मेरा कोई दोस्त नहीं था। यहां तक कि परिवार से भी मेरे सारे कॉन्टैक्ट खत्म हो गए थे।'

एक्ट्रेस ने बताया, 'मैं केवल अपने कमरे में रहती थी। टीवी देखती थी और सोती थी। मैं लगभग डिप्रेस हो गई थी। मैंने 6 महीने तक मीडिया से भी मुलाकात नहीं की थी। इस मुश्किल समय में मेरे भाई सहज और सहेली संजना ने मेरा बहुत साथ दिया। 2016 शुरू होने के साथ हालात बदलने लगे। मैंने खुद पर काम करना शुरू किया और उसी साल 'गोलमाल-4' और 'मेरी प्यारी बिंदू' जैसी फिल्में साइन कीं।'

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story