×

OH NO: कौन है परिणीति की इस हालत का जिम्मेदार, खुद फोटो शेयर कर बताया

परिणीति चोपड़ा  इन दिनों हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन के हिन्दी रीमेक में है। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हो रही है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसे देखने वालों के रोंगटे खडे़ हो जाएंगे क्योंकि बाथटब में बैठी दिख रहीं परिणीति के माथे पर चोट लगी हुई है और गाल भी नीली पड़ी है।

suman
Published on: 24 Aug 2019 2:47 PM GMT
OH NO: कौन है परिणीति की इस हालत का जिम्मेदार, खुद फोटो शेयर कर बताया
X

जयपुर: परिणीति चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन के हिन्दी रीमेक में है। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हो रही है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसे देखने वालों के रोंगटे खडे़ हो जाएंगे क्योंकि बाथटब में बैठी दिख रहीं परिणीति के माथे पर चोट लगी हुई है और गाल भी नीली पड़ी है। परिणीति ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल रोल।

#जन्माष्टमी: यहां देखें कृष्ण जन्मभू​मि की भव्य आरती

यह फिल्म पॉल हॉकिन्स की बेस्ट सेलर किताब 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' पर बनी है। स्टीवन स्पिलबर्ग्स ने इस किताब को फिल्म की शक्ल दी थी। इस फिल्म में एमिली ब्लंट लीड रोल में थीं। हिंदी रीमेक में परिणीति शराब की लत में डूबी तलाकशुदा महिला के रोल करेंगी जो एक गुमशुदा शख्स की तलाश में शामिल हो जाती है।

साकी साकी गर्ल ने कही चौकाने वाली बात, दिए हैं हिट पे हिट आइटम सांग

ऋभु दासगुप्ता इसका डायरेक्शन में करने वाले है। परिणीति चोपड़ा का लुक देखकर फिल्म की कहानी दमदार होने के कयास लगाना गलत ना होगा। पहला लुक आने के बाद अब इसके ट्रेलर का इंतजार है।इसके अलावा परिणीति सायना नेहवाल की बायोपिक में भी लीड रोल कर रही हैं। और फिल्म भुज: दि प्राइड ऑफ इंडिया में भी काम कर रही हैं।

suman

suman

Next Story