×

Parineeti Chopra Raghav Chadha की वेडिंग डेट और वेन्यू हुआ रिवील, इस दिन दुल्हन बनेगी परी

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा संग अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच दोनों की शादी की डेट और वेन्यू दोनों रिवील हो गए हैं।

Ruchi Jha
Published on: 6 Sep 2023 4:37 AM GMT
Parineeti Chopra Raghav Chadha की वेडिंग डेट और वेन्यू हुआ रिवील, इस दिन दुल्हन बनेगी परी
X
Parineeti Chopra Raghav Chadha (Image Credit: Instagram)

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा संग अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 13 मई को एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड राघव से दिल्ली के कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में सगाई की थी, जिसके बाद से फैंस को कपल की शादी का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। जी हां...परिणीति और राघव की फाइनल वेडिंग डेट और वेन्यू आखिरकार रिवील हो गई है।

किस दिन होगी राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी?

सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल इस महीने यानी सितंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। होटल लीला पैलेस और उदयविलास में 23 और 24 सितंबर को कपल की शादी का समारोह होगा, जिसमें 200 से ज्यादा मेहमान शिरकत करेंगे और इनमें 50 से ज्यादा वीवीआईपी गेस्ट भी शामिल होंगे। शादी में जहां परिणीति चपोड़ा की बहन व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास पहुंचेगे, तो वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कुछ स्टार्स इस शादी में शिरकत कर सकते हैं। वहीं, राघव चड्ढा की ओर से शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे। शादी के बाद रिसेप्शन गुरुग्राम में रखा जाएगा।

मई में हुई थी परिणीति-राघव की सगाई

बता दें कि 13 मई 2023 को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिल्ली के कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। इस सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा और फेमस फैशन डिजाइनर मनीषा मल्होत्रा के साथ-साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी शिरकत की थी। वहीं, इस समारोह में केवल परिवार वाले और करीबी रिश्तेदार शामिल थे। कपल की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

अक्सर राघव चड्ढा संग स्पॉट होती हैं परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के अफेयर की खबरें तब उड़ी थीं, जब दोनों को मुंबई में डिनर डेट पर एक साथ स्पॉट किया गया था। इसके बाद दोनों को कई बार लंच डेट और एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हालांकि, सगाई होने से पहले तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

क्या शादी के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी परिणीति?

जहां फैंस परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर एक्साइडिट हैं, तो वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जिन्हें ये चिंता सता रही है कि क्या परिणीति, राघव चड्ढा संग शादी के बाद एक्टिंग को अलविदा कह देंगी। दरअसल, फैंस के मन में ये सवाल इसलिए है क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने प्यार और शादी के लिए अपने एक्टिंग करियर को हमेशा के लिए छोड़ दिया है, तो क्या परिणीति भी ऐसा कुछ करने वाली हैं?

जी...बिल्कुल भी नहीं। परिणीति बहुत जल्द इम्तियाद अली की फिल्म 'चमकीला' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दिलजीत दोसांझ होंगे। वहीं, इसके अलावा भी परिणीति के पास कई फिल्में पाइपलाइन में है, जिनमें से एक अक्षय कुमार के साथ उनकी 'कैप्सूल गिल' है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story