×

अनुराग कश्यप ने किया रेप! आरोप पर कंगना बोलीं- गिरफ्तार करो, मिला ये जवाब

अपनी  सुरक्षा को खतरे में बताया हैं। अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगने  के बाद बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर हलचल मच गई है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 20 Sep 2020 4:14 AM GMT
अनुराग कश्यप ने किया रेप! आरोप पर कंगना बोलीं- गिरफ्तार करो, मिला ये जवाब
X
पायल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए न्याय की गुहार पीएम से लगाई है और अपनी  सुरक्षा को खतरे में बताया हैं

मुंबई: अभी कंगना, सुशांत विवाद थमा नहीं की एक्ट्रेस पायल घोष सुर्खियों में आ गई है। पायल ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाया हैं। पायल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए न्याय की गुहार पीएम से लगाई है और अपनी सुरक्षा को खतरे में बताया हैं। अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर हलचल मच गई है।



एक्ट्रेस का ट्वीट

पायल घोष ने ट्वीट कर लिखा- अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया। नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को। मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है। मेरी सुरक्षा खतरे में है। प्लीज मदद कीजिए।



नेशनल कमीशन फॉर वीमेन की चेयरपर्सन

इस ट्वीट के बाद से कई लोगों ने इस पर रिएक्ट किया है।नेशनल कमीशन फॉर वीमेन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने लिखा कि पायल NCW को शिकायत भेजे।नेशनल कमीशन फॉर वीमेन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने लिखा- पायल आप मुझे विस्तृत शिकायत चेयरपर्सन-ncw@nic.in और पर भेज सकती हैं. @NCWIndia इस पर गौर करेंगा@iampayalghosh.

यह पढ़ें..Film City: मुम्बई को UP देगा टक्कर, 3289 करोड़ में बनकर तैयार, लगेगा इतना वक्त

वहीं कंगना रनौत भी पीछे नही रही, उन्होंने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी हो।



कंगना रनौत बोलीं- अनुराग कश्यप की हो गिरफ्तारी

पायल के ट्वीट को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- हर आवाज मायने रखती है, #MeToo #ArrestAnuragKashyap.

वहीं केआरके ने लिखा- एक्ट्रेस पायल घोष #PMOfIndia और @HMOIndia से अनुराग कश्यप को अरेस्ट करने की रिक्वेस्ट कर रही हैं।

यह पढ़ें.14 महीने बाद मैदान में खेलने उतरे धोनी, मजाकिया अंदाज में कही ये बात



अनुराग कश्यप ने कहा- बेबुनियाद

इस मामले में अनुराग कश्यप ने भी जवाब दिया है... अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया के जरिए काफी सारे ट्वीट किए हैं और पायल के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया, "क्या बात है , इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए की औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूँगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।"



Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story