×

किसान आंदोलन पर ट्वीट कर मचाया तहलका, जानें कौन हैं रिहाना?

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जहा कुछ सलेब्रटी सेंसिटिव मुद्दों पर कुछ भी लिखने से बचाते हैं ,वही कुछ ऐसे मुद्दों पर खुल कर बात करते हैं जिसके चलते कई बार उहे विवादों का सामना करना पड़ता है।

Monika
Published on: 3 Feb 2021 1:51 PM GMT
किसान आंदोलन पर ट्वीट कर मचाया तहलका, जानें कौन हैं रिहाना?
X
किसान आंदोलन पर ट्वीट कर मचाया तहलका, जानें कौन हैं रिहाना

लखनऊ: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जहा कुछ सलेब्रटी सेंसिटिव मुद्दों पर कुछ भी लिखने से बचाते हैं ,वही कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जो न केवल अपनी फिल्म के प्रमोशन और अपनी तस्वीरें को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं बल्कि ऐसे मुद्दों पर खुल कर बात करते हैं जिसके चलते कई बार उहे विवादों का सामना करना पड़ता है। लेकिन फिर भी वो अपने विचारों को निडर होकर बोलना ज्यादा पसंद करते हैं।

इन मुद्दों पर भी किया ट्वीट

पॉप म्यूज़िक दुनिया की टॉप सिंगर में से एक रिहाना उन लोगों में से हैं जो विवादित हो या अविवादित अपनी बातों को खुल कर सबके सामने रखती हैं। 32 साल की रिहाना का अगर आप ट्विटर अकाउंट खंगाल कर देखें तो आपको ऐसे बहुत से ट्वीट मिलेंगे जिसमे रिहाना ने घरेलु हिंसा से लेकर LGBTQ और भारत में हो रहे किसान आंदोलन पर ट्वीट किया है। किसान आंदोलन पर ट्वीट करने के बाद से रिहाना के फॉलोअर्स की संख्या में भी अचानक से इजाफा देखने को मिला है। लोग अब जानना चाहते हैं वह अगला कदम क्या उठाने वालीं हैं।

बचपन से सिंगिंग का शौख

आपको बता दें, रिहाना का पूरा नाम रोबिन रिहाना फेंटी हैं। उनका जन्म 20 फरवरी 1988 में हुआ। रिहाना को बचपन से ही सिंगिंग का शौक था। वह मडोना, बॉब मारले और जैनेट जैक्सन जैसे स्टार्स को देखकर बड़ी हुईं। यह बात काफी दिलचस्प है कि रिहाना ने अपना पहला म्यूजिक एल्बम 2005 में रिकॉर्ड किया था 'अलबम म्यूज़िक ऑफ़ द सन' और 'अ गर्ल लाइक मी'(2006) में। कैरिबियाई म्यूज़िक से प्रभावित ये दोनों अलबम बिलबॉर्ड 200 चार्ट के टॉप टेन लिस्ट में शामिल हुए।

करियर की शुरुआत

लेकिन रिहाना का तीसरा एल्बम ‘गुड गर्ल गॉन बैड’ (2007) गाने को गाते ही वह रातों रात फेमस हो गई। गाने के साथ साथ वह म्यूजिक इंडस्ट्री में एक सेक्स प्रतीक के रूप में उभर के सामने आईं। जिसके बाद उन्होंने ‘अंब्रेला ‘के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला जिसके साथ ही उन्हें वर्ल्ड स्टारडम मिला। अंब्रेला लगातार 11 हफ़्तों तक यूके सिंगल्स चार्ट पर पहले स्थान पर बना रहा।

250 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड की बिक्री

बता दें, रिहाना के एल्बम दुनिया भर में 250 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड की बिक्री करती है। दुनिया भर में रिहाना ने 54 मिलियन अलबम और 210 मिलियन गाने बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। अब तक रिहाना ने 8 ग्रैमी अवॉर्ड और 14 बिलबोर्ड म्युजिक अवॉर्ड्स जीते हैं।

रिहाना पर गुस्सा बॉलीवुड: किसान आंदोलन पर किया था ट्वीट अब मिला तगड़ा जवाब

रिहाना का ये ट्वीट

बता दें, रिहाना ने दिल्ली के किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए लिखा - हम लोग इस पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं? रिहाना के इस ट्वीट के बाद से तो इन्टरनेट पर सैलाब आ गया। जिसके बाद बॉलीवुड की पंगा गर्ल ने किसान आंदोलन पर विवादित ट्वीट करते हुए लिखा कि कोई इस बारे में बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि वे किसान नहीं हैं वे आतंकवादी हैं। ये लोग इंडिया को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं ताकि चीन जैसा देश हमारे देश पर कब्जा कर रहे। साथ ही रिहाना को बेवकूफ कहा।

कंगना के अलावा भी कई बॉलीवुड सेलेबस ने इस मुद्दे पर अपनी राय राखी है। साथ ही सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया। जिसके अक्षय कुमार, कारन जोहर, सुनील शेट्टी , अजय देवगन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : टीवी एक्ट्रेस से छेड़छाड़ः बदमाश कर रहे थे पीछा, फिर ऐसे बची जान

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story