×

अनुष्का संग रिश्तों को लेकर प्रभास ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

‘बाहुबली’ फेम सुपरस्टार प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को उनके फैन्स बहुत पसंद करते हैं। दोनों की डेटिंग की खबरें भी आती रहती हैं।

Shreya
Published on: 27 Oct 2019 5:51 AM GMT
अनुष्का संग रिश्तों को लेकर प्रभास ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
X
अनुष्का संग रिश्तों को लेकर प्रभास ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

मुंबई: ‘बाहुबली’ फेम सुपरस्टार प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को उनके फैन्स बहुत पसंद करते हैं। दोनों की डेटिंग की खबरें भी आती रहती हैं। दोनों की रिल लाइफ जोड़ी को फैंस रियल लाइफ में भी साथ में देखना चाहते हैं। कुछ महीने पहले तो ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि प्रभास और अनुष्का शादी करने जा रहे हैं। इसके अलावा खबरें तो ये भी थीं कि दोनो साथ में लास एंजेलिस में घर भी खरीदने वाले हैं। इस तरह की कई खबरें आती रहीं हैं, लेकिन दोनों ने कभी खुल कर इस पर बात नहीं की। लेकिन प्रभास ने हाल ही में उनके और अनुष्का के रिश्ते पर चुपी तोड़ी है।

प्रभास ने बोला- हम दोनों दोस्त हैं और...

एक इंटरव्यू में प्रभास ने इन अफवाहों को झूठा करार दिया है। प्रभास ने कहा कि, अफवाहें इसीलिए होती हैं कि वो उड़ सके। कुछ महीने पहले ये सब चीजें खत्म हो गई थीं, लेकिन अब एक बार फिर से शुरु हो गई हैं। अनुष्का और मैं पिछले 11 सालों से दोस्त हैं और अगर हमारे बीच ऐसा कुछ भी होता तो हम क्यों छिपाते।

यह भी पढ़ें: ऐसा शुरू करें बिजनेस, जिससे चमके आपकी जेब संग दूसरों के घर

उन्होंने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि जब तक हम दोनों में से कोई एक शादी नहीं कर लेता, तब तक ये अफवाहें नहीं रुकेंगी। उन्होंने बोला कि, अनुष्का बेहद खूबसूरत लड़कियों में से एक हैं। उन्होंने देवसेना का किरदार निभाया है। दर्शकों को बाहुबली और देवसेना को एक जोड़ी के तौर पर देखा है। इसलिए मुझे ये नहीं पता कि इस अफवाहों को कैसे रोका जाए।

प्रभास ने बोला कि, अगर मैं श्रद्धा के साथ काम करुंगा, तो मेरा नाम उनके साथ भी जोड़ दिया जाएगा। मैं कभी न कभी शादी जरुर करना चाहूंगा। मैंने शुरुआत में इस बारे में सोचा भी थी, लेकिन फिर में बहुत सी बड़ी फिल्मों के साथ जुड़ गया।

बता दें कि प्रभास और श्रद्धा की जोड़ी फिल्म ‘साहो’ में नजर आई थी।

यह भी पढ़ें: बनाए इस दिवाली दिए और म्यूजिक का अटूट संगम, सुनिए व सुनाइए ये फिल्मी गाने…………..

Shreya

Shreya

Next Story