Chandrayaan 3 की लैंडिंग पर फिर ये क्या बोल गए प्रकाश राज, उड़ रहा है एक्टर का मजाक

Prakash Raj on Chandrayaan 3: एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने चंद्रयान 3 पर ऐसा कमेंट कर दिया है, जिसके बाद उनका खूब मजाक बन रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 24 Aug 2023 3:23 AM GMT (Updated on: 24 Aug 2023 3:33 AM GMT)
Chandrayaan 3 की लैंडिंग पर फिर ये क्या बोल गए प्रकाश राज, उड़ रहा है एक्टर का मजाक
X
Prakash Raj On Chandrayaan-3 (Image Credit: Instagram)

Prakash Raj on Chandrayaan 3: आखिरकार भारत ने इतिहास रच दिया। 23 अगस्त 2023...यह दिन और यह तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई, जब चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हुई और भारत देश साउथ पोल इलाके पर चंद्रयान लैंड (Chandrayaan 3 News Today) करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसरो की इस सफलता से देशभर में जश्न का माहौल है। हर कोई इसरो को बधाई दे रहा है, लेकिन इस बीच बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने फिर एक बार चंद्रयान 3 पर ऐसा कमेंट कर दिया है, जिसे देख आप दंग रह जाएंगे। आइए आपको बताते हैं उन्होंने इस बार क्या कहा है?

प्रकाश राज पर हुई थी FIR

दरअसल, चंद्रयान 3 के लैंड करने से पहले प्रकाश राज ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट (Prakash Raj Chandrayaan 3 Cartoon) में लुंगी और शर्ट पहना एक कार्टून कैरेक्टर दो जग में चाय को ऊपर-नीचे करता नजर आ रहा था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रकाश ने कैप्शन में लिखा था- ''चंद्रमा से पहली तस्वीर।'' प्रकाश राज के इस पोस्ट के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। वहीं, हिंदूवादी संगठनों ने उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी। उनके खिलाफ कर्नाटक के बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा कर एक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

फिर किया प्रकाश राज ने चंद्रयान 3 पर कमेंट

अब चंद्रयान 3 लैंड होने के बाद प्रकाश राज ने एक बार फिर अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। हालांकि, इस बार उन्होंने चंद्रयान का मजाक नहीं बनाया है, बल्कि भारत को इस सफलता की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है - ''भारत और मानवता के लिए प्राउड मूमेंट है ये। इसके लिए इसरो, चंद्रयान 3, विक्रम लैंडर और इस मिशन से जुटी हर चीज को धन्यवाद।'' लेकिन इस ट्वीट के साथ-साथ प्रकाश राज ने एक सवाल भी पूछा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- ''क्या यह मिशन ब्रह्मांड से जुड़े रहस्य का पता लगाने और उसका जश्न मनाने के लिए गाइड करेगा?''

फिर एक्टर पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

भले प्रकाश राज ने इस बार ट्वीट में चंद्रयान का मजाक ना बनाया हो, लेकिन उनके सवाल से एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

जहां एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ''आपको भी बधाई हो प्रकाश राज जी..हमारे चाय वाले (यहां प्रधानमंत्री मोदी जी की बात हो रही है।) विज्ञानिकों ने आखिरकार इतिहास रच दिया और सभी हेटर्स को एक मैसेज दे दिया। ये नया भारत है।'' तो किसी ने लिखा- ''रोते-रोते ट्वीट किया होगा। क्या हुआ अब नहीं करना मजाक।''

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story