×

Pregnancy Tips : प्रेगनेंसी में बहुत लाभदायक है कच्चे नारियल का सेवन, इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Pregnancy Tips : प्रेगनेंसी के समय हर महिला को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होता है। इस समय बेहतर डाइट लेने की सलाह दी जाती है। अगर इस डाइट में कच्चे नारियल को शामिल कर लिया जाए तो यह बहुत लाभदायक होता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 23 Nov 2023 6:24 AM GMT (Updated on: 23 Nov 2023 7:26 AM GMT)
benefits of eating coconut during pregnancy
X

benefits of eating coconut during pregnancy

Pregnancy Tips : प्रेगनेंसी में बहुत लाभदायक है कच्चे नारियल का सेवन, इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारागर्भावस्था महिलाओं के लिए एक संवेदनशील समय होता है। इस समय उन्हें अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने को कहा जाता है। ऐसे में डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल किया जाता है जो मां और होने वाले बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। ऐसी ही एक चीज कच्चा नारियल है जिसे प्रेग्नेंट महिलाओं को खाने की सलाह दी जाती है। यह विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह आज आपको बताते हैं कि इससे क्या फायदे होते हैं।

कब्ज में राहत

कच्चा नारियल फाइबर युक्त होता है, जिससे गर्भवती महिलाओं को कब्ज और पेट की समस्याओं से निजात मिलता है। गर्भावस्था के दौरान वैसे भी महिलाओं को कब्ज की समस्या हो जाती है क्योंकि हार्मोन में बदलाव आने के चलते पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

ब्लड सर्कुलेशन

नारियल में लोह तत्व भरपूर होता है जो हीमोग्लोबिन का उत्पादन करने में मददगार साबित होता है। हीमोग्लोबिन हमारे शरीर में मौजूद वह प्रोटीन है जो कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। कच्चा नारियल खाने से शरीर की कोशिकाओं में रक्त संचार बेहतर तरीके से होता है और इन तक ऑक्सीजन अच्छी तरह से पहुंचता है।

खून की कमी

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में कई तरह की चीजों की कमी होने लगती है। खून की कमी होना तो वैसे भी एक आम समस्या है। कच्चे नारियल में मौजूद b12, फोलिक एसिड, आयरन और विटामिन सी इस समस्या से निजात दिलाने में लाभदायक है। प्रेगनेंसी के दौरान अगर इसका सेवन किया जाए तो खून की कमी जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

स्ट्रेच मार्क

गर्भावस्था के दौरान शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होता है जिस वजह से त्वचा संबंधी समस्याएं भी होने लगती है। मुंहासे, झुर्रियां दाने यह सभी इस दौरान होता है। कच्चा नारियल खाकर इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भरपूर होता है जो त्वचा को हेल्दी रखने में लाभदायक है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story