×

सच है या झूठ : प्रियंका चोपड़ा के भाई की सगाई, दिया गर्लफ्रेंड ने बयान-

खबर हैं कि प्रियंका चोपड़ा के भाई  सिद्धार्थ चोपड़ा की तीसरी बार सगाई हो गई है। हाल ही में उन्होंने कथित गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय से सगाई कर ली है। एक इवेंट में दोनों ने एक साथ शिरकत की, जिसके बाद लोगों ने अनुमान लगाया कि दोनों ने सगाई की कर ली है।

suman
Published on: 8 March 2020 5:26 AM GMT
सच है या झूठ : प्रियंका चोपड़ा के भाई की सगाई, दिया गर्लफ्रेंड ने बयान-
X

मुंबई: खबर हैं कि प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की तीसरी बार सगाई हो गई है। हाल ही में उन्होंने कथित गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय से सगाई कर ली है। एक इवेंट में दोनों ने एक साथ शिरकत की, जिसके बाद लोगों ने अनुमान लगाया कि दोनों ने सगाई की कर ली है। वहीं इन खबरों पर अब तक किसी ने कोई भी बयान जारी नहीं किया था। सगाई की खबरों पर नीलम उपाध्याय ने लोगों को जवाब दिया है।

यह पढ़ें... नौकरानी को भी नहीं छोड़ा इन एक्टर्स ने, किया घिनौना काम

दरअसल, सिद्धार्थ अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ कई मौकों पर स्पॉट हो जाते हैं। हाल ही में हुई एक ईवेंट में जब सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ नीलम पहुंचीं तो उनकी उंगली में रिंग देखकर लोग इन दोनों की सगाई के कयास लगाने लगे। हालांकि इस सगाई का कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट भी नहीं हुआ था। ऐसी खबरें भी उड़ाई गईं कि सिद्धार्थ और नीलम ने बिनी किसी को बताए सीक्रेट सगाई की है। वहीं अब जाकर सगाई की खबरों पर नीलम ने बात करते हुए सारी अफवाहों पर लगाम लगा दी है।

नीलम उपाध्याय ने अंगूठी वाली तस्वीरों पर सफाई देते हुए बताया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। ये सभी अफवाहें है। ये अंगूठी मेरे दाहिने हाथ की ऊंगली में है। जाहिर है कि हमारी सगाई नहीं हुई है। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं'। नीलम ने आगे कहा कि- 'इससे पहले भी ऐसी बातें उठती आई हैं लेकिन कुछ लोगों का काम ही बातें बनाने का होता है'। नीलम के इस बयान से साफ है कि सिद्धार्थ ने उनसे अभी तक कोई सगाई नहीं की है।

यह पढ़ें...‘तेरे नाम’ की भिखारन: आज है सुंदरता की देवी, देख के दंग रह जाएंगे आप

हालांकि, नीलम और सिद्धार्थ दोनों की फैमिली एक-दूसरे के काफी करीब मालूम होती है।इसका सबूत खुद प्रियंका चोपड़ा ने दिया है। उन्होंने होली गैदरिंग की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें प्रियंका-सिद्धार्थ अपनी मां के साथ दिख रहे हैं, इसके साथ ही नीलम की फैमिली भी नजर आ रही है। बता दें कि इससे पहले सिद्धार्थ की 2 बार सगाई हुई थी लेकिन बाद में कुछ बात बनती दिखाई नहीं दी।

suman

suman

Next Story