×

नौकरानी को भी नहीं छोड़ा इन एक्टर्स ने, किया घिनौना काम

आज के समय में कई अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं, सबसे ज्यादा घटनाए औरतों के साथ होती हैं। अपराधों में सबसे ज्यादा शर्मनाक अपराध रेप होता है।

Roshni Khan
Published on: 7 March 2020 6:07 AM GMT
नौकरानी को भी नहीं छोड़ा इन एक्टर्स ने, किया घिनौना काम
X

मुंबई: आज के समय में कई अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं, सबसे ज्यादा घटनाए औरतों के साथ होती हैं। अपराधों में सबसे ज्यादा शर्मनाक अपराध रेप होता है। आए दिन नए-नए रेप के मामले सामने आते रहते हैं। इस अपराध को अंजाम सिर्फ आम इंसान ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी कुछ लोगों ने दिया है। जी हां बॉलीवुड में भी कुछ ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी काम वाली बाई के साथ ही रेप कर दिया है। तो आइए आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारो के बारे में बताते हैं, जो अपनी ही नौकरनी का रेप कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:Facebook बंद: हजारों कर्मचारी भेजे गये घर, कोरोना से बचाने के लिए बड़ा फैसला

शाइनी आहूजा

फिल्म गैंगेस्टर से बॉलीवुड में कदम रखने वाले एक्टर शाइनी आहूजा को सभी लोग जानते हैं। उन्होंने बहुत सी फिल्म में काम किया है। उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद भी किया है। लेकिन साल 2009 में ऐसा कुछ हुआ जिससे उनकी किस्मत ही बदल गई। उन पर आरोप लगा कि उन्होंने अपनी नौकरानी के साथ रेप किया। जिसके बाद पुलिस ने शाइनी आहूजा को गिरफ्तार किया था, उनकी नौकरानी ने उन पर रेप का आरोप लगाया था, और उन्हें 7 साल की सजा भी हुई थी, और इस रेप केस की वजह से उनका करियर भी बर्बाद हो गया है।

आदित्य पंचोली

फिल्म 'सस्ती दुल्हन और महंगा दूल्हा' से साल 1986 में आदित्य पंचोली ने अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने बहुत सी हिंदी फिल्मों में काम किया था। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में पहचान निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म 'जख्मी जमीन' से मिली। उसके बाद उन्होंने 'तरकीब', 'जोड़ीदार', 'आँखे', 'ये दिल आशिकाना', 'बाजीराव मस्तानी' 'यस बॉस' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लेकिन आदित्य पंचोली और विवादों का बहुत पुराना नाता रहा है।

वो बॉलीवुड में अपने झगड़ालू मिजाज की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन उनका नाम रेप केस में आया था।। एक्ट्रेस पूजा बेदी ने एक बार आदित्य के बारे में बयान दिया था कि उन्होंने पूजा कि नौकरानी के साथ संबंध बनाए थे, जबकि वो केवल 15 साल की थी। आदित्य से इस बारे में बात करने पर उन्होंने कहा कि सब दोनों की मर्जी से हुआ था, लेकिन इस बात को अपराध की श्रेणी में रखा गया था।

ये भी पढ़ें:पीएम मोदी 900 जन औषधि केंद्रों को करेंगे संबोधित, जनता के लिए बहुत खास ये योजना

ओम पुरी

बॉलीवुड में एक्टर ओम पुरी को उनकी बेहतरीन एक्टिंग और बुलंद आवाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई दशकों तक अपनी अदाकारी से लोगों के दिल में राज किया। रोल छोटा हो या बड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया है। लेकिन ओम पुरी की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो इसमें कई कंट्रोवर्सी हैं।

ओम पुरी की पत्नी ने उनके ऊपर एक किताब लिखी है, जिसमे उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि जब ओम पुरी 14 साल के थे, तब उनकी देखभाल एक 55 साल की नौकरानी करती थी। उस समय ओम पुरी को नौकरानी से प्यार हो गया था, और एक दिन लाइट जाने पर नौकरानी ने ओम पुरी को अपने करीब लिया, और जिसके बाद ओम पुरी ने अपनी विर्जिनिटी खो दी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story