×

प्यार जाहिर करते प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का झलकी भर किसिंग मूमेंट

Sucker जैसे हिट गाने के बाद अब जोनास ब्रदर्स एक डॉक्युमेंट्री को लेकर सुर्खियों में हैं. इस डॉक्युमेंट्री में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं. जोनास ब्रदर्स की जिंदगी पर बनने जा रही ये डॉक्यूमेंट्री Chasing Happiness नाम से आ रही है।

Vidushi Mishra
Published on: 10 May 2019 6:39 AM GMT
प्यार जाहिर करते प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का झलकी भर किसिंग मूमेंट
X

मु्म्बई: Sucker जैसे हिट गाने के बाद अब जोनास ब्रदर्स एक डॉक्युमेंट्री को लेकर सुर्खियों में हैं. इस डॉक्युमेंट्री में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं. जोनास ब्रदर्स की जिंदगी पर बनने जा रही ये डॉक्यूमेंट्री Chasing Happiness नाम से आ रही है। इस डॉक्युमेंट्री में तीनों भाईयों के बचपन से लेकर अब तक की पूरी कहानी दिखाई जाएगी।

यह भी देखें... एवेंजर्स एंडगेम ने टाईटेनिक को भी पछाड़ा,10 भषाओं में होगी रिलीज ये हॉलीवुड फिल्म

इस फिल्म के जरिए जोनास ब्रदर्स के फैन्स उनके पैशन, म्यूजिक करियर और उनके जुड़ी दूसरी मजेदार बातें जान पाएंगे। इस डॉक्यूमेंट्री की खास बात ये है कि इसमें प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं। इस डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में प्रियंका की एक झलक दिखाई गई है।

इतना ही नहीं इस डॉक्युमेंट्री के ट्रेलर में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी की झलक दिखाई गई है। जिसमें आपको दोनों किस करते नजर आएंगे। इसके अलावा जो जोनस की पत्नी सोफी टर्नर भी इस ट्रेलर में दिखीं। यह डॉक्यूमेंट्री 4 जून को रिलीज होने वाली है।

Chasing Happiness डॉक्यूमेंट्री को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसमें जोनस ब्रदर्स की कुछ ऐसी वीडियोज भी हैं जिसे किसी ने आज तक नहीं देखा होगा। कुलमिलाकर जोनास ब्रदर्स के न्यू जर्सी में शुरूआती दिनों से लेकर अब तक की जिंदगी के बारे में दिखाया जाने वाला है।

यह भी देखें... छोटी उम्र का ये साउथ एक्टर है टॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक

इस डॉक्युमेंट्री से पहले प्रियंका और निक बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड में अपने किस की वजह से सुर्खियों में थें। यहां निक परफॉर्म करते-करते स्टेज से नीचे उतरे थे और प्रियंका को किस किया था।

किस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और निक के फैन्स उनके रोमांटिक अंदाज की तारीफ करते नहीं रहे थे। वैसे निक अक्सर ही प्रियंका के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story