×

Priyanka Chopra: Jr NTR संग स्क्रीन शेयर करेगीं प्रियंका चोपड़ा! इस फेमस डायरेक्टर की फिल्म में दिखेगी दोनों की जोड़ी

Priyanka Chopra: 'ग्लोबल आइकन' प्रियंका चोपड़ा और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बहुत जल्द एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। जी हां, आइए आपको बताते हैं दोनों किस डायरेक्टर के साथ काम करने वाले हैं।

Ruchi Jha
Published on: 7 Jun 2023 11:02 AM GMT
Priyanka Chopra: Jr NTR संग स्क्रीन शेयर करेगीं प्रियंका चोपड़ा! इस फेमस डायरेक्टर की फिल्म में दिखेगी दोनों की जोड़ी
X
Priyanka Chopra (Image Credit: Instagram)

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा के फैंस काफी समय से उनकी अगली हिंदी फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका की हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' रिलीज हुई थी, जिसमें प्रियंका की दमदार एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं, अब प्रियंका का नाम एक नई फिल्म के साथ जुड़ रहा है, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

जूनियर एनटीआर संग नजए आएंगी प्रियंका

दरअसल, 'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाली है। ये फिल्म इंडिया-पाकिस्तान वॉर पर बेस्ड होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और मृणाल ठाकुर से भी बात की गई थी, लेकिन इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने बाजी मार ली। हालांकि, अभी तक इसको लेकर मेकर्स ने कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

जान्हवी कपूर संग भी नजर आएंगी जूनियर एनटीआर

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा से पहले जूनियर एनटीआर का नाम जान्हवी कपूर संग भी जुड़ चुका है। जी हां, वह जान्हवी कपूर के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'देवरा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, जूनियर एनटीआर इस फिल्म के अलावा ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर 2' में भी नजर आएंगे। इसका खुलासा खुद ऋतिक ने किया था। फिलहाल, फैंस में प्रियंका और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अब तो हमें भी इस फिल्म के नाम के अनाउंस होने का इंतजार है।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह इसी साल के आखिर में सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ में भी नजर आएंगी। इसके साथ ही वो फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले ज़रा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ भी काम करने वाली हैं। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक कोई नई अपडेट सामने नहीं आई है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story