प्रियंका बनी ठकुराईन! बदल गया सरनेम, हर कोई रह गया हैरान

बॉलीवुड और हॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को वैसे कौन नहीं जानता, लेकिन हौरानी की बात तो ये है कि गूगल बाबा ही अब इन्हें पहचानने से इंकार कर रहे हैं। गूगल पर प्रियंका चोपड़ा का गलत नाम से दिखा रहा है। बता दें कि गूगल पर प्रियंका का नाम सर्च करने पर प्रियंका सिंह लिखा आ रहा है।

Vidushi Mishra
Published on: 6 April 2023 3:00 PM GMT (Updated on: 27 April 2023 10:59 PM GMT)
प्रियंका बनी ठकुराईन! बदल गया सरनेम, हर कोई रह गया हैरान
X

नई दिल्ली : बॉलीवुड और हॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को वैसे कौन नहीं जानता, लेकिन हौरानी की बात तो ये है कि गूगल बाबा ही अब इन्हें पहचानने से इंकार कर रहे हैं। गूगल पर प्रियंका चोपड़ा का गलत नाम से दिखा रहा है।

बता दें कि गूगल पर प्रियंका का नाम सर्च करने पर प्रियंका सिंह लिखा आ रहा है। सर्च इंजन पर नाम गलत सरनेम आने का खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस गलती का कारण कोई बग हो सकता है, गलत एंट्री या कोई अन्य तकनीकी खराबी।

यह भी देखें... ISRO- बम्पर नौकरियाँ! अगर आजमाना है हुनर तो तुरंत करें आवेदन

पूरी बात

जब आप गूगल पर प्रियंका चोपड़ा सर्च करेंगे तो दाहिनी ओर बने रिजल्ट बॉक्स में प्रियंका चोपड़ा के नाम की जगह प्रियंका सिंह का नाम दिखेगा। प्रियंका चोपड़ा अपना नाम प्रियंका चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा जोनस ही लिखती हैं।

Image result for priyanka chopra instagram

सिंह से उनका कोई ताल्लुक नहीं है। गूगल पर आ रहे उनके नाम के आगे सिंह का अभी पता नहीं चल पाया है कि आखिर किस वजह से गूगल सर्च में उनका सरनेम सिंह दिख रहा है।

इन फिल्मों में जल्द आएंगी नजर

अगर प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो प्रियंका जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा़ जल्द ही राजकुमार राव के साथ नेटफिलिक्स की सीरीज में दिखेंगी। यह फिल्म अरविंद अडिगा के ‘मैन बुकर पुरस्कार विजेता’ उपन्यास ‘द व्हाइट टाइगर’ पर आधारित है।

यह भी देखें... कश्मीरी नेताओं पर देशद्रोह नहीें लगा: अजीत डोभाल

व्हाइट टाइगर फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी करेंगे। इसके साथ ही प्रियंका नेटफ्लिक्स की सुपरहीरो फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में भी दिखाई देंगी। जल्द ही उनकी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज होगी। सोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story