×

प्रियंका हुई पाकिस्तान की, दुश्मन देश को बढ़ावा देने का लगा आरोप

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने अकेले दम पर दुनियाभर में नाम कमाया है। प्रियंका एक ऐसी ऐक्‍ट्रेस हैं जो हर सिचुएशन में बेहद शांत रहने की कोशिश करती हैं और हर चीज के साथ काफी सहजता से डील करती हैं।

Roshni Khan
Published on: 11 Aug 2019 12:34 PM GMT
प्रियंका हुई पाकिस्तान की, दुश्मन देश को बढ़ावा देने का लगा आरोप
X

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने अकेले दम पर दुनियाभर में नाम कमाया है। प्रियंका एक ऐसी ऐक्‍ट्रेस हैं जो हर सिचुएशन में बेहद शांत रहने की कोशिश करती हैं और हर चीज के साथ काफी सहजता से डील करती हैं।

ये भी पढ़ें:इमरान का RSS पर निशाना, BJP बोली, दो और तीन राष्ट्र के सिद्धांत को किया खत्म

हाल ही में इवेंट के दौरान प्रियंका पर 'पाकिस्‍तान में न्‍यूक्‍लियर वॉर' को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। बात करे तो, प्रियंका ब्‍यूटीकॉन फेस्टिवल लॉस एंजेलिस 2019 में ऑडियंस के सवालों के जवाब दे रही थीं। इसी बीच दर्शकों में से एक पाकिस्‍तानी महिला ने ऐसा सवाल किया जिससे लोग शॉक्‍ड रह गए।

महिला ने कहा, 'आप यूनाइटेड नेशन की गुडविल ऐंबैसडर हैं और पाकिस्‍तान में न्‍यूक्‍लियर वॉर को बढ़ावा दे रही हैं। एक पाकिस्‍तानी होने के नाते मेरे जैसे करोड़ों लोगों ने आपको आपके बिजनस में सपॉर्ट किया है।' दरअसल, महिला प्रियंका के फरवरी 2019 में बालाकोट एयरस्‍ट्राइक के बाद किए गए एक ट्वीट के संदर्भ में बात कर रही थी जिसमें ऐक्‍ट्रेस ने इंडियन एयरफोर्स के सपॉर्ट में ट्वीट किया था। उन्‍होंने लिखा था, 'जय हिंद।'



जवाब में प्रियंका ने कहा, 'मेरे पाकिस्‍तान के कई सारे दोस्‍त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध ऐसी चीज नहीं है जिसके मैं पक्ष में हूं लेकिन मैं देशभक्‍त हूं। मैं माफी मांगती हूं, अगर मैंने उन लोगों की भावनाएं आहत की हों जो मुझे पसंद करते हैं।'

ये भी पढ़ें:कश्मीर मुद्दे पर अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान, तो ट्विटर पर भीख मांगने लगे इमरान

प्रियंका ने आगे कहा, 'लेकिन मुझे लगता है कि हम सभी में एक मिडिल ग्राउंड होता है जिस पर हमें चलना होता है, जैसा कि शायद आप भी कर रही हैं। जिस तरह से आप अभी मेरे पास आई हैं, चिल्‍लाइए नहीं। हम सभी यहां प्‍यार के लिए हैं।'

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story