×

निक की बीमारी से परेशान प्रियंका, उड़ चुकी है रातों की नींद

पूरे देश में लगे लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन इसके बीच में भी बॉलीवुड एक्टर्स अपने फैंस को सोशल मीडिया पर अपने अपडेट देते रहते है।

Roshni Khan
Published on: 9 Jun 2020 11:04 AM GMT
निक की बीमारी से परेशान प्रियंका, उड़ चुकी है रातों की नींद
X

मुंबई: पूरे देश में लगे लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन इसके बीच में भी बॉलीवुड एक्टर्स अपने फैंस को सोशल मीडिया पर अपने अपडेट देते रहते है। वो अपने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी यादें, फोटोज और वीडियो के जरिए शेयर करते रहते हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने फैंस के लिए अपनी अपडेट देती रहती हैं। वो अपनी और निक से जुड़ी चीजें शेयर करती हैं। प्रियंका और पति निक की बॉन्डिंग व लव लाइफ किसी से छिपी नहीं हैं। वह अक्सर ही एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखते हैं। आज-कल प्रियंका का सोशल मीडिया पर एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा।

ये भी पढ़ें:जमातियों की हालत खराब, यूपी के 20 जिलों में पुलिस ने दाखिल किया आरोपपत्र

निक की बीमारी से है परेशान

इस इंटरव्यू में प्रियंका ने निक से जुड़ी कई बातें बताती, एक जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि, वो अपने पति निक जोनास के कारण रात भर सो नहीं पाती हैं। प्रियंका ने बताया कि पति के डायबिटीज की बीमारी के कारण वे परेशान रहती हैं। वो कहती हैं कि पहले तो मुझे कुछ समझ नहीं आता था। लेकिन निक अपने बीमारी को लेकर काफी संवेदनशील रहते हैं। निक को नींद में भी शुगर लेवल पता रहता है।

उन्होंने बताया कि मैं रातभर इसलिए नहीं सो पाती, क्योंकि मैं रात में कई बार जागकर देखती हूं कि निक ठीक हैं या नहीं। निक बहुत ही कम उम्र के थे, तब से उन्हें ये बीमारी है। डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है, इसलिए निक अपने जीवन में काफी अनुशासित रहते हैं। वो कहती हैं कि निक इसको लेकर कभी नहीं घबराते। उनका यही पॉजिटीव रवैया मुझे भी काफी हिम्मत देता है।

ये भी पढ़ें:हरदोई: कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों के अध्यापकों का सत्यापन शुरू

फोर्ब्स 2020 की लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं निक

कुछ समय पहले ही आए फोर्ब्स 2020 की लिस्ट में प्रियंका के पति निक 20वें नंबर पर हैं। उन्होंने बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार को पछाड़ दिया। इस लिस्ट में अक्षय कुमार 52वें नंबर पर हैं। अगर बात प्रियंका के वर्क फ्रंट की करें तो वो लास्ट बार फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आई थीं। उन्होंने इस फिल्म के जरिए तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी।

आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने दिसंबर, 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी। फिलहाल आज-कल प्रियंका अपने पति निक के साथ लॉस एंजिलिस में रह रही हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story