×

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा- पॉलिटिक्स से तंग आकार छोड़ा बॉलीवुड, तो कंगना ने कही ये बात

Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अब अपने काम के जरिए दुनियाभर के दर्शकों को एंटरटेन कर रहीं हैं। अपनी मेहनत के दम पर एक्ट्रेस दुनियाभर में शोहरत हासिल कर चुकी हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 28 March 2023 1:22 PM GMT
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा- पॉलिटिक्स से तंग आकार छोड़ा बॉलीवुड, तो कंगना ने कही ये बात
X
Priyanka Chopra (Photo- Social Media)
Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अब अपने काम के जरिए दुनियाभर के दर्शकों को एंटरटेन कर रहीं हैं। अपनी मेहनत के दम पर एक्ट्रेस दुनियाभर में शोहरत हासिल कर चुकी हैं और अब तो फैंस और फॉलोअर्स के साथ ही इंडस्ट्री के कई लोग भी एक्ट्रेस को एडमायर करते हैं।
परदेशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही दिए अपने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुन आप भी चकित रह जायेंगे। आइए आपको बताते हैं।

इस वजह से प्रियंका ने छोड़ा बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, "मुझे इंडस्ट्री में किनारे धकेल दिया गया था। कई ऐसे लोग थे, जो मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे। मुझे लोगों से शिकायतें थीं। मुझे यह सब गेम खेलना पसंद नहीं है और मैं इंडस्ट्री में चल रही पॉलिटिक्स से तंग आ गई थी, इसलिए मैं हॉलीवुड में कुछ ऑफर ढूंढ रहीं थीं l"

प्रियंका ने यह भी खुलासा किया कि जब वे फिल्म 'सात खून माफ' की शूटिंग कर रही थीं, तब देसी हिट्स की अंजुला आचार्य ने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो और यूएस में करियर बनाने के लिए अप्रोच किया था। और यह प्रियंका के लिए एक बेहतर मौका था।

प्रियंका हॉलीवुड करियर

जानकारी के लिए बता दें कि अंजुला आचार्य के म्यूजिक वीडियो के बाद प्रियंका चोपड़ा को इंटरनेशनल सीरीज "Quantico" में काम करने का मौका मिला, जिसमें वह बतौर लीड नजर आईं। इस सीरीज के हिट होते ही एक्ट्रेस के करियर ने तेजी से उड़ान भरी और फिर उन्हें बैक टू बैक प्रोजेक्ट मिलने लगे। अब तो बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हर तरह प्रियंका के ही चर्चे होते हैं।

प्रियंका के इंटरव्यू पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट

प्रियंका का यह इंटरव्यू जैसे ही सामने आया बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने तुरंत ही इसपर अपना रिएक्शन दिया। हालांकि कंगना प्रियंका का सपोर्ट करते नजर आईं और उन्होंने करण जौहर पर निशाना साधा। कंगना रनौत ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, "प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बना ली थी, उन्हें बुली किया और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया, जिसके कारण एक सेल्फ मेड महिला को भारत छोड़ना पड़ा। हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया।"

इसके बाद भी कंगना रनौत ने कई ट्वीट किए।
देखें -

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story