×

स्विमिंग पूल में ऐसे नजर आईं देसी गर्ल, जाने इस बच्ची को क्यों कहा क्यूट

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए-दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ वो हॉलीवुड में भी अपनी अलग जगह बना चुकी हैं।

Roshni Khan
Published on: 25 Aug 2023 7:00 AM GMT
स्विमिंग पूल में ऐसे नजर आईं देसी गर्ल, जाने इस बच्ची को क्यों कहा क्यूट
X

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए-दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ वो हॉलीवुड में भी अपनी अलग जगह बना चुकी हैं। उनकी एक्टिंग के फैन हर जगह मौजूद हैं। उन्होंने 3 साल बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी की है। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, रोहित सराफ और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में नज़र आए। छोटे और खुशहाल परिवार की इस कहानी में एक ट्विस्ट है जो सभी को हैरान कर देने वाला है।

ये भी देखें:Karvachauth Special: जानिए आपके शहर में कितने बजे नजर आएगा चांद

वैसे तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखाया, लेकिन प्रियंका को इसका कोई अफसोस नहीं क्योंकि वे अपने काम को पूरी मेहनत से करने में विश्वास रखती हैं।

ये भी देखें:राम मंदिर विवाद: जमीन पर दावा छोड़ने को तैयार मुस्लिम पक्ष, लेकिन रख दी ये शर्तें

अभी हाल ही में प्रियंका अपनी भांजी स्काई कृष्णा से मिलीं जिनके साथ वे स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आईं। मस्ती का ये वीडियो प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो में उनकी भांजी उन्हें 'क्यूट' कहती नजर आ रही हैं। बदले में प्रियंका भी उन्हें यही कहती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करने के बाद प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है कि हम दोनों ही क्यूट हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story