×

सोने से जड़ी इस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा लग रही प्रिंसेस, जानें इसका दाम

प्रियंका चोपड़ा के इस रेड गाउन में गोल्डन रंग के काफी हेवी एम्ब्रायडी की गई थी। आपको बता दें कि यह गाउन देखने बहुत सिंपल लगा रहा है लेकिन गाउन में सोने के तारों का भी काम किया गया है। इस गाउन को बनाने में 250 घंटे का अधिक समय लगा है।

Shraddha Khare
Published on: 22 Jan 2021 8:09 AM GMT
सोने से जड़ी इस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा लग रही प्रिंसेस, जानें इसका दाम
X
सोने से जड़ी इस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा लग रही प्रिंसेस, जानें इसका दाम photos (social media)

मुंबई :बॉलीवुड और हॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने दिलचस्प अटायर से लोगों को हैरान कर देती हैं। यह एक्ट्रेस ऐसी हसीनाओं में से एक हैं जिनके ड्रेस स्टाइल के चर्चे पूरे देश में होते हैं। यह अपनी फिल्मों में एक्टिंग के साथ अपने आउटफिट के लिए भी जानी जाती हैं। साल 2018 का किस्सा है जब मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित मेट गाला इवेंट की है जिसमें प्रियंका चोपड़ा की पहनी हुई उस ड्रेस का जिक्र आज भी लोग करते हैं। क्या थी खासियत उस ड्रेस में। जिसका जिक्र लोग इतने सालों बाद भी कर रहे हैं।

न्यूयॉर्क का मेट गाला इवेंट

2018 में न्यूयॉर्क का सबसे बड़ा फैशन इवेंट था जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। आपको बता दें कि इस इवेंट में प्रियंका की पहनी हुई इस ड्रेस को लोग आज भी याद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस बड़े इवेंट के लिए प्रियंका ने हेवी रेड गाउन को चुना था। इस गाउन को मलमल जैसे मिक्सड फैब्रिक में डिजाइन किया गया था। अमेरिका के फेमस फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने इस गाउन को डिजाइन किया था।

रेड गाउन गाला थीम को कर रहा था मैच

प्रियंका चोपड़ा के इस रेड गाउन में गोल्डन रंग के काफी हेवी एम्ब्रायडी की गई थी। आपको बता दें कि यह गाउन देखने बहुत सिंपल लगा रहा है लेकिन गाउन में सोने के तारों का भी काम किया गया है। इस गाउन को बनाने में 250 घंटे का अधिक समय लगा है। जिसके बाद जाकर इस गाउन को पूरा किया गया है। आगे -पीछे इस रेड गाउन को रेड क्रिस्टल से सजाया गया है। प्रियंका चोपड़ा का यह लुक गाला थीम को मैच कर रहा था।

ये भी पढ़ें: वरुण-नताशा की शादी में शामिल होंगे ये दिग्गज, यहां देखें पूरी लिस्ट

priyanka red gaun

प्रियंका इस गाउन में लग रही थी काफी एट्रेक्टिव

न्यूयॉर्क 2018 के गाला इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक को पूरी तरह से कैथोलिक परंपरा के रूप में चुना था। जिसके लिए उन्होंने अपने हेयर स्टाइल को चिपकू स्टाइल में रखा था। इसके साथ उन्होंने मैरून कलर की लिपस्टिक, बीमिंग हाइलाइटर, ग्लिट्री आईशैडो से अपने लुक को तैयार किया था। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा काफी एट्रेक्टिव लग रही थी जिसे लोग आज भी याद करते नहीं थक रहे हैं।

ये भी पढ़ें : महेश बाबू से शादी के बाद छोड़ा फिल्मी करियर, बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं नम्रता

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story