×

प्रियंका चोपड़ा के भाई का टूटा रिश्ता, मां ने प्रियंका से बोली ये बात

हाल ही में कुछ महीने पहले प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का सगाई इशिता कुमार से हुई थी जिसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी थी।

Vidushi Mishra
Published on: 5 May 2019 6:23 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा के भाई का टूटा रिश्ता, मां ने प्रियंका से बोली ये बात
X

मुम्बई: हाल ही में कुछ महीने पहले प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का सगाई इशिता कुमार से हुई थी जिसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी थी।

इसके अलावा रोका और सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं। जिसमें इशिता और सिद्धार्थ एख दूसरे के साथ नजर आ रहे थे। रोका और सगाई के बाद दोनों ही परिवार शादी की तैयारी बड़े ही धूम-धाम से कर रहे थे। खबर आई थी कि दोनों की शादी अप्रैल के अंत तक हो जाएगी। साथ ही रिसेप्शन की तारीख का एलान हो चुका था।

यह भी देखे....सुनंदा पुष्कर Murder Case: स्वामी की याचिका पर 13 मई को आदेश सुना सकती है अदालत

प्रियंका चोपड़ा भी इसी सिलसिले में भारत आईं थीं। लेकिन अब दोनों की शादी टूटने की खबर सामने आ रही है। केवल यही नहीं शादी टूटने के बाद इशिता कुमार ने सिद्धार्थ के साथ अपने रोके की सभी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दी हैं।

साथ ही प्रियंका चोपड़ा और उनके भाई सिद्धार्थ ने भी अचानक इशिता कुमार को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद अब मां मधु चोपड़ा का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कंफर्म किया है कि शादी टूट चुकी है।

मधु चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में कबूल किया है कि ‘सिद्धार्थ और इशिता की शादी टूट गई है।‘ वैसे इनकी शादी क्यों टूटी है इसको लेकर मधु चोपड़ा ने किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया है।

इशिता ने भी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शादी टूटने का एलान कर दिया है। हाथ में ड्रिंक का ग्लास लिए हुए इशिता ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘जीवन कि शुरुआत के लिए चियर्स और खूबसूरत अंत के लिए बहुत सारा प्यार।’

यह भी देखे.... ‘भ्रष्टाचारी नंबर वन’ के रूप में समाप्त हुआ ‘मिस्टर क्लीन’ का जीवनकाल: PM मोदी

शादी से पहले इशिता कुमार ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। सिद्धार्थ चोपड़ा से शादी करने के एक हफ्ते पहले उन्हें अचानक एक सर्जरी करानी पड़ी थी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story