×

प्रियंका चोपड़ा ने इनको किया किस, विडियो वायरल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के पीडीए मोमेंट हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में जब दोनों एक अवॉर्ड शो का हिस्सा बने तो इस दौरान भी दोनों के बीच का प्यार कैमरे में कैद हो गया।

Vidushi Mishra
Published on: 2 May 2019 11:08 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा ने इनको किया किस, विडियो वायरल
X

मुम्बई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के पीडीए मोमेंट हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में जब दोनों एक अवॉर्ड शो का हिस्सा बने तो इस दौरान भी दोनों के बीच का प्यार कैमरे में कैद हो गया।

अमेरिका के प्रसिद्ध बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन 1 मई को हुआ, तो सोशल मीडिया पर बस इसी की चर्चा छाई रही। किसने कौन सा अवॉर्ड जीता जैसी चर्चाओं के बीच निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का एक विडियो भी खूब वायरल हुआ, जिसमें दोनों किस करते नजर आ रहे हैं।

यह भी देखे: ब्राम्हणों को ‘अपशब्द’ कहने पर परशुराम शक्ति वाहिनी ने की रमेश बिंद को BJP से निकालने की मांग

दरअसल, अवॉर्ड शो के दौरान जोनस ब्रदर्स ने भी अपने लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग्स पर परफॉर्मेंस दी। इस दौरान वह ऑडियंस के बीच भी गए। विडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे परफॉर्मेंस के दौरान भी जब निक की नजर पत्नी प्रियंका पर पड़ी तो वह खुद को उन्हें किस करने से रोक नहीं पाए।

उनका यह स्वीट पीडीए मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। लोगों ने इस कपल के बीच की शानदार केमिस्ट्री की तारीफ की। कुछ यूजर्स ने लिखा कि निक और प्रियंका का प्यार दूसरों के लिए 'रिलेशनशिप गोल' है।

परफॉर्मेंस के दौरान प्रियंका अपनी जेठानी डेनियल जोनस और होने वाली जेठानी सोफी टर्नर के साथ बैठी दिखीं। इस दौरान इनके बीच भी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दे रही थी।

यह भी देखे: छोटे कपड़े पहनकर रेप-कल्चर बढ़ावा देती लड़कियां, कहने वाली आंटी ने मांगी माफी

वैसे अवॉर्ड शो में प्रियंका काफी खूबसूरत भी लग रही थीं, उन्होंने इस इवेंट के लिए वाइट ऐंड सिल्वर कॉम्बिनेशन के हाई स्लिट गाउन को चुना था जो उन पर बहुत फब रहा था।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story