×

Ram Charan Birthday: बर्थडे पर राम चरण ने दिया तोहफा, रिवील किया अपनी फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक

Ram Charan Birthday: साउथ सुपरस्टार राम चरण का नाम दुनियाभर में फेमस हो चुका है। फिल्म "RRR" को ऑस्कर मिलने के बाद तो अभिनेता दुनियाभर में छा चुके हैं। आज सुपरस्टार का जन्मदिन है और वे 38 साल के हो चुके हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 27 March 2023 3:34 PM GMT (Updated on: 27 March 2023 3:45 PM GMT)
Ram Charan Birthday: बर्थडे पर राम चरण ने दिया तोहफा, रिवील किया अपनी फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक
X
Ram Charan (Photo- Social Media)
Ram Charan Birthday: साउथ सुपरस्टार राम चरण का नाम दुनियाभर में फेमस हो चुका है। फिल्म "RRR" को ऑस्कर मिलने के बाद तो अभिनेता दुनियाभर में छा चुके हैं। आज सुपरस्टार का जन्मदिन है और वे 38 साल के हो चुके हैं। ऐसे में दुनिया के कोने-कोने से फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहें हैं और उनपर जमकर प्यार बरसा रहें हैं।

राम चरण ने फैंस को दिया तोहफा

सुपरस्टार के जन्मदिन पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड के सेलेब्स बधाईयां दे रहें हैं। अब अभिनेता ने भी अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। दरअसल राम चरण ने अपने खास दिन पर अपनी फिल्म के टाइटल का ऐलान कर दिया है, जिसे सुन फैंस बेहद खुश हो गए हैं।

टाइटल वीडियो जारी कर राम चरण ने फिल्म का नाम किया अनाउंस

राम चरण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी अपकमिंग फिल्म का एक टाइटल वीडियो जारी किया, और बताया कि उनकी फिल्म का नाम "गेम चेंजर" है।
देखें पोस्ट-

राम चरण ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी किया जारी

राम चरण ने "गेम चेंजर" का टाइटल अनाउंस करने के कुछ देर बाद फिल्म से अपना फर्स्ट लुक भी रिवील किया है, जो बेहद धमाकेदार है।
देखें -

कियारा आडवाणी भी फिल्म में आएंगी नजर

राम चरण अभिनीति "गेम चेंजर" में कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं। जब मेकर्स ने इस फिल्म का ऐलान किया था, तब इसका नाम "RC15" था, और अब आज इस फिल्म के फाइनल नाम की घोषणा की गई जो कि"गेम चेंजर" है। राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा इस फिल्म में अंजलि, एस जे सूर्या, श्रीकांत और सुनील जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म एक राजनीतिक थ्रिलर होने वाली है, जिसे शंकर डायरेक्ट कर रहें हैं। यह फिल्म तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषा में इसी साल बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

राम चरण ने फिल्म के सेट पर मनाया था अपना बर्थडे

राम चरण आज अपना जन्मदिन मना रहें हैं लेकिन उन्हें फिल्म "गेम चेंजर" की टीम द्वारा एक दिन पहले ही सरप्राइज़ मिल गया था। सोशल मीडिया पर भी उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थीं, जिसमें रामचरण कास्ट और क्रू के साथ केक काटते नजर आ रहे थे।

हम भी सुपरस्टार राम चरण को उनके 38 वें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाईयां देते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story