×

इतनी जल्दी! रणबीर-आलिया ने लिया ये फैसला, बॉलीवुड में खुशी की लहर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लव-अफेयर के चर्चे तो काफी दिन से चल रहें हैं। लेकिन इन दिनों दोनों की शादी के खबर आई है। कुछ दिन पहले इनकी शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था। लेकिन बाद में पता चला कि वो कार्ड नकली था।

Vidushi Mishra
Published on: 24 Oct 2019 7:18 AM GMT
इतनी जल्दी! रणबीर-आलिया ने लिया ये फैसला, बॉलीवुड में खुशी की लहर
X
इतनी जल्दी! रणबीर-आलिया ने लिया ये फैसला, बॉलीवुड में खुशी की लहर

मुंबई : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लव-अफेयर के चर्चे तो काफी दिन से चल रहें हैं। लेकिन इन दिनों दोनों की शादी के खबर आई है। कुछ दिन पहले इनकी शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था। लेकिन बाद में पता चला कि वो कार्ड नकली था। फिलहाल अब तो ये खबर आ रही है कि आलिया और रणबीर की इसी नवंबर में शादी होने वाली है।

यह भी देखें... इस भैंस ने मचाई धूम: पूरी दुनिया में हो रहे इसके चर्चे, आप भी सोच में पड़ जाएंगे

इस दिन हो सकती है शादी

सूत्रों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट और रणबीर आने वाले 2 हफ्तों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ये जोड़ा फ्रांस में शादी करेगा। उनकी शादी के लिए शेफ ऋतु डालमिया को केटरिंग के अरेंजमेंट के लिए अप्रोच किया गया है। अनुष्का-विराट की शादी में भी केटरिंग सर्विस ऋतु ने ही प्रोवाइड कराई थी।

फिलहाल दोनों की शादी की खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। वैसे इससे पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें भी वायरल हुई थी। लेकिन ये खबरें बाद में फेक साबित हुई।

यह भी देखें... बंद रहेंगें बैंक: इस दिवाली न लें कोई रिस्क, ऐसे निपटाएं सारे काम

शादी का कार्ड

बीते दिनों सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की शादी का कार्ड वायरल हुआ था। इस कार्ड में शादी की डेट 22 जनवरी 2020 बताई गई थी। इस वायरल कार्ड पर आलिया भट्ट का रिएक्शन भी आया था।

और तो और जब उनसे पूछा गया था कि मैम एक खबर सुनने को मिली है कि 22 जनवरी 2020 को...इतना सुनते ही आलिया जोर-जोर से हंसने लगी थीं और वहां से चली गई थी। बाद में ये खबरें आई की ये कार्ड नकली था।

यह भी देखें... 5,000 की मौत! ये क्या हो गया मासूमों को, दहल गया पूरा देश

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story