×

रणबीर कपूर का हर किरदार है दमदार, इन फिल्मों से लोगों के दिलों पर किया राज

बॉलीवुडअभिनेता रणबीर कपूर को आखिर कौन नहीं जानता। अपने अभिनय के दम पर फिल्मी जगत में कदम रखने वाले रणबीर कपूर उन लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। रणबीर अपने दमदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं। चाहे कोई भी फिल्म हो रणबीर अपने प्रशसंको को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। आइए जानते हैं

Shweta Pandey
Published on: 9 March 2021 1:48 PM GMT
रणबीर कपूर का हर किरदार है दमदार, इन फिल्मों से लोगों के दिलों पर किया राज
X
रणबीर कपूर

मुंबईः बॉलीवुडअभिनेता रणबीर कपूर को आखिर कौन नहीं जानता। अपने अभिनय के दम पर फिल्मी जगत में कदम रखने वाले रणबीर कपूर उन लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। रणबीर अपने दमदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं। चाहे कोई भी फिल्म हो रणबीर अपने प्रशसंको को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। आइए जानते हैं रणबीर कपूर की कुछ दमदार फिल्मों और इनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में---

रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री के कपूर फैमिली से हैः

आप को बता दें कि रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री के कपूर फैमिली से है। इनका जन्म सन् 1982 में हुआ। ये फेमस एक्टर ऋषि और जानी-मानी एक्ट्रेस नीतू के इकलौते बेटे है।क्या आप जानते हैं रणबीर कपूर की पहली गर्लफ्रेंड कौन थी वैसे तो रणबीर के गर्लफ्रेंड की सूची बहुत लम्बी है तो चलिए बताते हैं

अवंतिका मलिक

रणबीर का पहली क्रश अवंतिका मलिक है और इन दोनों ने कुछ समय के लिए एक दूसरे को डेट भी किया।हालांकि कुछ टाइम बाद ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

सोनम कपूर

रणबीर की गर्लफ्रेंड की सूची में वो सोनम भी है। इन दोनों ने भी एक कुछ टाइम तक एक दूसरे को डेट किया हुआ है. लेकिन रणबीर का ये रिलेशनशिप भी ज्यादा टाइम तक चल नहीं पाया।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणबीर का रिलेशनशिप किसी से भी छुपा हुआ नहीं है और इन दोनों का भी रिलेशनशिप काफी मजबूत हुआ करता था. लेकिन इनका ये रिलेशनशिप केवल 2 वर्ष तक ही चल पाया था और ये दोनों साल 2009 में अलग हो गए थे।

कैटरीना कैफ

गर्लफ्रेंड की इस सूची में कैटरीना कैफ है इन दोनों का यह रिश्ता चार साल चला इसके बाद साल 2016 में यह दोनों अलग हो गए।

ये भी पढ़ेंःWomen’s Day: सोशल मीडिया पर इनके चर्चे, इन वजहों से सुर्खियों में रहीं अभिनेत्रियां

रणबीर के जीवन की ये 5 फिल्मे हैं जो लोगों पर छाप छोड़ दिया।

बर्फीः

बर्फी साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिसूजा मुख्य भूमिका में नजर आयी। जिसमे रणबीर का रोल कपूर गूंगा और बहरा था।रणबीर के इस नये रोल को लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के सह-निर्देशन- निर्माण और लेखन अनुराग बासु ने किया।

राजनीति

यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई, जिसका सह निर्देशन और निर्माण प्रकाश झा ने किया। इस फिल्म में रणबीर कैटरीना के साथ नजर आए थे जिसमें रणबीर का रोल एक शांत स्वभाव के लड़के का था। रणबीर का चॉकलेटी अंदाज देख लोगों के बहुत अच्छा लगा।

रॉकस्टारः

साल 2011 में रिलीज रॉकस्टार फिल्म म्यूजिकल ड्रामा है। जिसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया। फिल्म में रणबीर कपूर का रोल एक ऐसे युवक का है जो रॉक वर्ल्ड का बेताज बादशाह बनना है। इस फिल्म में रणबीर का जूनून दर्शकों को बहुत भाया।

ऐ दिल है मुश्किलः

इस फिल्म का लेखन-निर्देशन करण जौहर ने किया। जिसमें रणबीर कपूर रोल चार्मिंग दिखने वाला लड़का अयान का रहा। इस फिल्म में रणबीर को पहली बार रोमांस करते हुए दिखाया गया था।

संजूः

राजू कुमार हिरानी ने इस फिल्म का निर्देशित किया। इस फिल्म में रणबीर कपूर को संजय दत्त की भूमिका में थे। यह फिल्म संजू, बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोग्राफी है। इस फिल्म में रणबीर के बाद से रणबीर बॉलीवुड में अपना अलग छाप छोड़ दिया।

ये भी पढ़ेंःB’Day स्पेशल: फिल्म फेयर पाने वाले पहले बाल कलाकार, दर्शील ने ऐसे जीता दिल

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta Pandey

Shweta Pandey

Next Story