×

रानू मंडल पर आफत: कोरोना ने किया ऐसा हाल, हालत हो गई इतनी खराब

रानू के आवाज का जादू गायब हो गया है। नवंबर 2019 में रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ तीन गाने रिकॉर्ड किए थे, लेकिन हाल ही के दिनों में किसी ने भी उनके बारे में कुछ नहीं सुना है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 12 Oct 2020 3:14 AM GMT
रानू मंडल पर आफत: कोरोना ने किया ऐसा हाल, हालत हो गई इतनी खराब
X
रानू मंडल की हालत खराब, कोरोना वायरस ने बढ़ाई परेशानी, नहीं मिल रहा कोई काम

मुंबईः रातों-रात बनने वाली रानू मंडल की अब किस्मत बदल गई थी। उनके सितारे आजकल फिर गर्दिश में चल रहे हैं। रानू मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ था, जिसमें वह लता मंगेशकर का गाना गाती नजर आई थीं। रानू की आवाज के लोग मुरीद हो गए थे और लगातार उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती गई।

फाइनेंशियल स्थिति भी खराब

अब फिर से रानू मंडल की जिंदगी में एक बार फिर अंधेरा छा गया है।रानू अब अपने पुराने घर चली गई हैं। रानू मंडल के पास इस समय काम नहीं है। बॉलीवुड में कोरोना वायरस के चलते काम न मिलने के कारण उनकी फाइनेंशियल स्थिति भी खराब है। पिछले साल नवरात्रि के दौरान कोलकाता का कोई पूजा पंडाल ऐसा नही था , जहां रानू का गाया गाना 'तेरी मेरी कहानी' का सुपर हिट वर्जन प्ले नहीं किया गया हो। उस समय रानू सोशल मीडिया सेंसेशन भी बन गईं थीं।

यह पढ़ें...नागिन फेम एक्ट्रेस बनेगी मां, पति संग शेयर किया ऐसा वीडियो, देखकर कहेंगे….

तीन गाने रिकॉर्ड किए थे

अब रानू के आवाज का जादू गायब हो गया है। नवंबर 2019 में रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ तीन गाने रिकॉर्ड किए थे, लेकिन हाल ही के दिनों में किसी ने भी उनके बारे में कुछ नहीं सुना है। खबर है कि उनकी जिंदगी में एक बार फिर अंधेरा छा गया है।कोरोना वायरस के चलते उनकी हालत खस्ता हो गई है।

यह पढ़ें..बिहार चुनाव: सीएम नीतीश कुमार आज पहली वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित

खबर थी कि रानू मंडल को सलमान ने घर गिफ्ट किया था जो अफवाह निकली। रानू के हेवी मेकअप के साथ एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने मजाक उड़ाया था। रानू मंडल ने इसी इवेंट में रैंप वॉक भी किया था। रानू का रैंप वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story