×

अपनी 1st Anniversary पर कुछ यूं तैयार हुए 'दीपवीर', फोटोज हुईं वायरल

दीपवीर यानि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज अपनी शादी की पहली एनीवर्सरी मना रहे हैं और दोनों अपने प्लान के मुताबिक, तमिलनाडु के तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे हैं।

Shreya
Published on: 14 Nov 2019 6:42 AM GMT
अपनी 1st Anniversary पर कुछ यूं तैयार हुए दीपवीर, फोटोज हुईं वायरल
X
अपने 1st Anniversary पर कुछ यूं तैयार हुए 'दीपवीर', फोटोज हुईं वायरल

मुंबई: दीपवीर यानि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज अपनी शादी की पहली एनीवर्सरी मना रहे हैं और दोनों अपने प्लान के मुताबिक, तमिलनाडु के तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं। दीपिका ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें रणवीर ने क्रीम और रेड कलर की शेरवानी पहन रखी है तो वहीं दीपिका रेड कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दोनों की रॉयलिटी साफो-साफ दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें: चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तैयारी में इसरो

ऐसे तैयार हुए ‘दीपवीर’

दीपिका ने रेड और गोल्डन कलर की साड़ी के साथ हेवी गोल्डन ज्वैलरी पहनी हुई है। इसके साथ ही दीपिका का सिंदूर उनके लुक को कंपलिट कर रहा है। इस दौरान रणवीर ने गोल्डन रंग की ट्रेडिशनल शेरवानी पहनी। वहीं रणवीर का रेड दुप्पट्टा उनके लुक को बखूबी कॉम्पिलीमेंट कर रहा है।

जैसा कि आप जानते हैं कि रणवीर अपने लुक के साथ अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं तो इस बार भी उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक के साथ कुछ अलग किया है। रणवीर की शेरवानी ने सबका ध्यान तो अपने ऊपर खींचा ही, लेकिन उनके कुंडल ने भी सबकी वाह-वाही लुटी है। रणवीर के लुक में उनके कानों का कुंडल बेहद खास रहा।

यह भी पढ़ें: मानहानि केस में राहुल गांधी की माफी मंजूर, नहीं चलेगा अवमानना का केस

इसके बाद दोनों अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर जाएंगे। लेकिन इस दौरान दीपवीर अकेले नहीं होंगे, बल्कि उनके साथ दोनों के नजदीकी परिवार के सदस्य भी होंगे। स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद दोनों 15 नवंबर को वापस मुंबई लौट आएंगे।

इन फिल्मों में दिखे साथ

बता दें कि दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे और दोनों ने पिछले साल 14-15 नवंबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में इटली की सबसे ख़ूबसूरत जगहों में से एक लेक कोमो में शादी रचाई थी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने गोलियों की रासलीला - रामलीला, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अब दोनों जल्द ही फिल्म 83 में साथ में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: जानलेवा स्तर पर प्रदूषण, 500 पार पहुंचा AQI, स्कूल बंद, बढ़ सकता है ऑड-ईवन

Shreya

Shreya

Next Story