×

फिल्म 83 की नाईट पार्टी में कुछ इस अंदाज में नजर आए ये सेलेब्रिटी कपल

बॉलीवुड में आज-कल बहुत से महान लोगों के उपर बायोपिक बन रही है। लोग इस ट्रेंड को काफी पसंद भी कर रहें हैं। फिल्म के ज़रिए दर्शक उस महान शख्सियत के बारे में जान पाते हैं।

Roshni Khan
Published on: 22 July 2023 8:38 AM GMT
फिल्म 83 की नाईट पार्टी में कुछ इस अंदाज में नजर आए ये सेलेब्रिटी कपल
X

मुंबई: बॉलीवुड में आज-कल बहुत से महान लोगों के उपर बायोपिक बन रही है। लोग इस ट्रेंड को काफी पसंद भी कर रहें हैं। फिल्म के ज़रिए दर्शक उस महान शख्सियत के बारे में जान पाते हैं। ऐसी एक फिल्म बन रही है भारतीय क्रिकेट के महान क्रिकेटर कपिल देव पर बन रही है। जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रणवीर सिंह उनका रोल प्ले कर रहें हैं। अब फिल्म '83' की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

ये भी देखें:Happy Dussehra: रावण कर लेता एक यज्ञ तो भगवान राम होते पराजित, जानिए क्यों

ऐसे में शूटिंग के पूरे होने का जश्न फिल्म में ऑल राउंडर कपिल देव का रोल निभा रहे रणवीर सिंह और फिल्म में उनकी पत्नी का रोल निभा रही दीपिका पादुकोण ने मुंबई में एक साथ एक नाइट क्लब में पार्टी कर मनाया।

शादी के बाद यह रणवीर और दीपिका की पहली फिल्म होगी। इस पार्टी में रेड कार्पेट पर दोनों कपल मस्ती के मूड में नजर आए। बेहद खुश नजर आ रहे रणवीर और दीपिका ने‌ अचानक से रेड कार्पेट पर ही क्रिकेटरों की तरह जलवा दिखाने का फैसला किया।

दोनों ने पहले तो सामने खड़े फोटोग्राफरों के लिए इत्मीनान से पोज तो दिया ही, लेकिन जल्द ही रणवीर ने हाथ में एक अदृश्य बल्ला और दीपिका ने एक अदृश्य गेंद थाम ली। दोनों ने चंद सेकंड्स के लिए ही सही, अदृश्य अंदाज में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मज़ा उठाया।

दीपिका ने गेंदबाज बनकर एक अदृश्य गेंद रणवीर की ओर स्लो मोशन वाले अंदाज में फेंकी और रणवीर ने उसी अंदाज में अपने अदृश्य बैट के एक्शन से बॉल को जोरदार ढंग से हवा में मार दिया और ये अदृश्य गेंद फौरन सीमा रेखा के पार चली गयी। फिर क्या था! छक्का जड़नेवाले रणवीर से ज्यादा खुश उनकी रियल और रील लाइफ पत्नी दीपिका हुईं।

ये भी देखें:8 October: कई मायनों में खास है आज का दिन, जानिए क्यों

दीपिका फिल्म में कपिल देव बने रणवीर की पत्नी रोमी भाटिया के छोटे से, मगर अहम किरदार‌ में नजर आयेंगी। शूटिंग पूरी होने के इस जश्न में फिल्म के निर्देशक कबीर खान अपनी पत्नी‌ मिनी माथुर के साथ पहुंचे थे, तो वहीं क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का रोल करनेवाले साकिब सलेम‌ और टीम के अन्य सदस्यों के रूप में नजर आनेवाले बाक़ी कलाकार भी इस पार्टी का हिस्सा बने।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story