×

एक्टर राज बब्बर की बीवी की तस्वीर पर बेटे ने किया ये कमेंट

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रिचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपनी फोटो और वीडियोज के जरिए अपने फैन्स को अपडेट करती रहती हैं।

Shreya
Published on: 21 Feb 2020 6:21 AM GMT
एक्टर राज बब्बर की बीवी की तस्वीर पर बेटे ने किया ये कमेंट
X
एक्टर राज बब्बर की बीवी की तस्वीर पर बेटे ने किया ये कमेंट

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रिचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपनी फोटो और वीडियोज के जरिए अपने फैन्स को अपनी पर्सनल लाइफ से अपडेट करती रहती हैं। हाल ही में रिचा चड्ढा ने अपनी जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है वो काफी चर्चा बटोर रही है। इस फोटो को देख सभी हिंदी सिनेमा की जाबाज एक्ट्रेस स्मिता पाटिल को याद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का ये शिवमंदिर: भारत के राजनीतिक दिग्गजों के लिए बेहद खास, यह है वजह

स्मिता पाटिल की तरह नजर आईं रिचा चड्ढा

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल की तरह दिखाई दे रही हैं। बता दें कि स्मिता पाटिल हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा रही हैं। बहुत ही कम उम्र में उनकी मृत्यु हो गई। भले ही उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कुछ ही फिल्में की हों, लेकिन हमेशा से उनकी गिनती टॉप की एक्ट्रेसेज में होती है। रिचा चड्ढा ने अपनी इन फोटोज के जरिए स्मिता पाटिल को ट्रिब्यूट दिया है। इसमे वो स्मिता के लुक में तैयार हुए दिख रही हैं।

क्या ये लुक जुड़ा है रिचा चड्ढा के अगले प्रोजेक्ट्स से

बेंगलुरु के एक फोटोग्राफर ने अपने एक फोटोशूट के दौरान इस फोटो को क्लिक किया था। इसमें रिचा के लुक को स्मिता से प्रेरित कहा जा रहा है। हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह रिचा का यह लुक उनकी अगली फिल्म का हो सकता है। उनके फैन्स इस लुक के बारे में और अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं।

यह भी पढ़ें: टूटी परंपरा: एक मुसलमान बने लिंगायत मठ के पुजारी, 26 फरवरी को लेंगे शपथ

प्रतीक बब्बर ने किया ये कमेंट...

रिचा की इस तस्वीर पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने कमेंट किया है और रिचा के इस लुक की तारीफ की है। लेकिन इस फोटो पर जिस स्पेशल शख्स ने कमेंट किया वो हैं स्मिता पाटिल के बेटे और बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर। उन्होंने ने भी रिचा की इस पिक पर कमेंट किया है। उन्होंने रिचा के पिक पर कमेंट करते हुए लिखा, बहुत खूबसूरत।

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अपने अगले प्रोडक्शन के काम की तैयारियों में जुट जाएंगी, और फिलहाल वह इसके लिए डेट्स तय कर रही हैं।

दोस्तोंं देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी श्रद्धालुओं के उड़े चीथडें: खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग

Shreya

Shreya

Next Story