×

देश लौटने के बाद अब काम पर भी ऋषि कपूर ने की वापसी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर पिछले महीने न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज कराके भारत वापस लौट आए हैं। अब उन्होंने काम पर भी वापसी कर ली है। हाल ही में ऋषि कपूर ने एक फोटोशूट करवाया है।

Shreya
Published on: 17 July 2023 4:23 AM GMT
देश लौटने के बाद अब काम पर भी ऋषि कपूर ने की वापसी, देखें तस्वीरें
X
देश लौटने के बाद अब काम पर भी ऋषि कपूर ने की वापसी, देखें तस्वीरें

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर पिछले महीने न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज कराके भारत वापस लौट आए हैं। अब उन्होंने काम पर भी वापसी कर ली है। हाल ही में ऋषि कपूर ने एक फोटोशूट करवाया है। ये फोटोशूट जाने माने अविनाश गोवारिकर ने किया है।

अविनाश गोवारिकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर की फोटो शेयर की है। अविनाश ने जो फोटो शेयर की है वो फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है और इसमें ऋषि कपूर एक बड़ी सी स्माइल करते नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए अविनाश ने लिखा है कि, लेजेंड ऋषि कपूर के साथ पैक अप के बाद शूट, जो एक छोटे से ब्रेक के बाद वापस एक्शन में हैं। ये बता नहीं सकता कि लेंस से चिंटूजी को देखकर कितना अच्छा लगा।

यह भी पढ़ें: भूकंप से हिल गया पीओके, 1 की मौत, कई घायल

ऋषि कपूर ने भी इस फोटो को रिट्विट किया है। उन्होंने लिखा कि, थैंक यू अविनाश। पैकअप के बाद दो महीने से बढी दाढ़ी काट दी। आज रात को इटली जा रहा हूं, वापस आकर तुमसे मिलता हूं।

बता दें कि ऋषि कपूर साल 2018 में अचानक इंडिया छोड़कर न्यूयॉर्क चले गए थे। बाद में खुलासा हुआ कि वो वहां कैंसर का इलाज कराने गए थे। इस दौरान उनकी फैमिली और फ्रेन्ड्स अक्सर उनसे मिलने न्यूयॉर्क जाया करते थे।

ऋषि कपूर पिछली बार फिल्म झूठा कहीं का में दिखे थे।

यह भी पढ़ें: लाखों ‘गर्लफ्रेंड’ हैं इस शख्स की, आइये जानते हैं क्या है राज

Shreya

Shreya

Next Story