×

ऋषि कपूर की तबीयत में आया सुधार, जल्द लौटेंगे भारत

एक्टर ऋषि कपूर भी इस बीमारी से गुजर रहे है। उन्होंने  भी करीब 5 महीने पहले सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उनकी खराब तबियत के चलते वो न्यूयॉर्क में अपना इलाज कराने जा रहे हैं। उनके फैन्स लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। अब ऋषि कपूर के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ गयी है। उनकी तबियत में सुधार आया है।

Roshni Khan
Published on: 6 March 2019 9:40 AM GMT
ऋषि कपूर की तबीयत में आया सुधार, जल्द लौटेंगे भारत
X
ऋषि कपूर की तबीयत में आया सुधार, जल्द लौटेंगे भारत

मुंबई: साल 2018 बॉलीवुड के लिए काफी यादगार रहेने के साथ-साथ कई बड़े झटके भी दे गया। बहुत से एक्टर्स को कैंसर जैसी बीमारी से गुजरना पड़ा। इरफान खान, सोनाली बेंद्रे और आयुषमान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप, सभी को इस बीमारी का सामना करना पड़ा और सभी का इलाज भी चल रहा है।

ये भी देखें:फिल्म ‘जंगली’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, नए अंदाज में दिखेंगे एक्शन मैन विद्युत जामवाल

एक्टर ऋषि कपूर भी इस बीमारी से गुजर रहे है। उन्होंने भी करीब 5 महीने पहले सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उनकी खराब तबियत के चलते वो न्यूयॉर्क में अपना इलाज कराने जा रहे हैं। उनके फैन्स लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। अब ऋषि कपूर के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ गयी है। उनकी तबियत में सुधार आया है।

ऋषि कपूर का घर मुंबई के पाली हिल इलाके में है। उस इलाके के लोगों ने वेस्ट टू एनर्जी का एक प्रोजेक्ट शुरू किया है जिसे सकोच अवार्ड 2019 के लिए नॉमिनेट किया गया। इस प्लांट प्रोजेक्ट में गीले कचरे से बिजली पैदा की जा सकती है। ऋषि कपूर तो अपने घर से दूर हैं लेकिन इस प्रोजेक्ट पर अपनी नजर बनाई हुई है। उन्होंने ने हाल ही में अपनी पड़ोसी मधु पोप्लाई से बात की और अपनी तबियत के बारे में बताया।

ये भी देखें: अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बोले रणवीर सिंह

मधु ने अपनी और ऋषि कपूर से उनकी हुई बातचीत के बारे में बताया की “हमने व्हाट्सएप पर बात की। ऋषि कपूर ने कहा वो जल्द ही लौटने वाले हैं"। मधु ने आगे कहा, “वो हमारे बायोगैस प्रोजेक्ट से काफी खुश हैं और उनकी तबियत में सुधार है और वो मार्च के अंत तक वापस लौटेंगे"।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story