×

रोहित शेट्टी ने खरीदी इतनी महंगी कार, कीमत जान हैरान रह जाएंगे आप

रियल लाइफ में भी कारों से खास लगाव है। अब अपनी कारों के कलेक्शन में उन्होंने एक चमचमाती विदेशी कार शामिल कर ली है, जिसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

Shreya
Published on: 7 Nov 2019 10:55 AM GMT
रोहित शेट्टी ने खरीदी इतनी महंगी कार, कीमत जान हैरान रह जाएंगे आप
X
रोहित शेट्टी ने खरीदी इतनी महंगी कार, कीमत जान हैरान रह जाएंगे आप

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन-डायरेक्टर रोहित शेट्टी का कार के लिए जो प्यार है उससे हर कोई वाकिफ है। आप ने उनकी सभी फिल्मों में कारों को उड़ता हुआ देखा होगा। रोहित शेट्टी के लिए सैकड़ों कारों को हवा में उड़ाना मामूली बात है। जितना रोहित को रील लाइफ में कारों का इस्तेमाल करना अच्छा लगता है, उतना ही उनको रियल लाइफ में भी कारों से खास लगाव है। अब अपनी कारों के कलेक्शन में उन्होंने एक चमचमाती विदेशी कार शामिल कर ली है, जिसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

कलेक्शन में जुड़ी 3 करोड़ की लैम्बोर्गिनी

रोहित के पास कई महंगी कारें हैं और अब उन्होंने एक पीले रंग की लैम्बोर्गिनी उरुस ख़रीदी है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जाती है। भारत में लैम्बोर्गिनी कुछ चुनिंदा लोगों के पास ही है। इटैलियन कंपनी की यह हाईएंड कार अब भारत में भी काफ़ी मशहूर हो चुकी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में एक साल में इस कार की 50 यूनिट बिक चुकी है। लैम्बोर्गिनी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पीले रंग की लैम्बोर्गिनी के साथ रोहित की एक फोटो शेयर की गई है।

यह भी पढ़ें: वीडियो हो रहा वायरल! कार के पीछे कुत्ते को बांधा, फिर किया ये काम

इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, एक असाधारण व्यक्तित्व के लिए एक असाधारण कार। लैंबोर्गिनी मुंबई भारत के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं में से एक रोहित शेट्टी को Urus वितरित करता है।

सूर्यवंशी की शूटिंग में बिजी हैं रोहित

रोहित फिलहाल एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। ये फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अभिनेत्री कटरीना कैफ अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आने वाली हैं। बता दें कि, सूर्यवंशी पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें अक्षय, कटरीना और रोहित शेट्टी साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म सिंघम और सिम्बा के बाद रोहित इस फ़िल्म के साथ अपने कॉप यूनिवर्स का विस्तार कर रहे हैं।

शो ख़तरों के खिलाड़ी करेंगे होस्ट

सिंघम सीरीज में अजय देवगन नजर आए थे, जबकि सिम्बा मूवी में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये दोनों हीरो फिल्म सूर्यवंशी में गेस्ट एपीयरेंस के लिए नजर आएंगे। इसके अलावा रोहित अगले साल कलर्स टीवी शो ख़तरों के खिलाड़ी को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान का हुआ खुलासा! इस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, कहा- वो बिल्कुल…

Shreya

Shreya

Next Story