×

करीना की मस्ती, सैफ-तैमूर की तस्वीर शेयर कर पूछा- हेयर कट चाहिए क्या

पूरा देश लॉक है। ऐसे में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। सभी सितारे घर में कैद है। सब फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। आज बात करते हैं सैफ अली खान के बारें में। सैफ अली भी  लॉकडाउन के दौरान अपने घर के भीतर कैद है। वह करीना कपूर खान और बेटे तैमूर के साथ वक्त बिता रहे हैं।और सोशल मीडिया पर अपनी फोटो अपलोड करते रहते हैं।

suman
Published on: 3 May 2020 5:24 AM GMT
करीना की मस्ती, सैफ-तैमूर की तस्वीर शेयर कर पूछा- हेयर कट चाहिए क्या
X

मुंबई: पूरा देश लॉक है। ऐसे में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। सभी सितारे घर में कैद है। सब फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। आज बात करते हैं सैफ अली खान के बारें में। सैफ अली भी लॉकडाउन के दौरान अपने घर के भीतर कैद है। वह करीना कपूर खान और बेटे तैमूर के साथ वक्त बिता रहे हैं।और सोशल मीडिया पर अपनी फोटो अपलोड करते रहते हैं।

यह पढ़ें...लॉक डाउन के बीच नासिक में लखनऊ आई ट्रेन, घर वापसी पर लोगों के खिले चेहरे

हेयर स्टाइलिस्ट बन गए सैफ

पिछले दिनों उनकी तैमूर के साथ पेंटिंग करती हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। लॉकडाउन के दौरान सिर्फ जरूरी चीजों की दुकानों को खोलने की अनुमति मिली है इसलिए सलून और पार्लर की सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में सैफ खुद ही अपने बेटे के हेयर स्टाइलिस्ट बन गए हैं।

हेयरकट चाहिए

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम फोटो शेयर की है जिसमें सैफ अली खान हाथ में कैंची लिए खड़े नजर आ रहे हैं। उनके ठीक आगे बैठे हैं तैमूर अली खान जिनके बालों को सैफ ने पकड़ा है। करीना ने इस फोटो पर कैप्शन में लिखा- हेयरकट चाहिए किसी को? सैफ और तैमूर की ये फोटो काफी क्यूट है और इसीलिए तेजी से वायरल हो रही है।

https://www.instagram.com/p/B-3vBQ3pPp7/

यह पढ़ें...रामायण के राम ने बताया कब खत्म होगा कोरोना, जानिए और क्या बोले

एक घंटे में 4 लाख से ज्यादा बार लाइक इस फोटो को मिल चुका है। तैमूर के तमाम फैन पेजों ने इस फोटो को शेयर किया है। बता दें लॉकडाउन में सैफ और तैमूर आए दिन मस्ती करते हुए नजर आते है। और फोटो शेयर करते है। करीना कपूर खान के इंस्टाग्राम पर आ जाने से न सिर्फ उनके फैन्स को गुड न्यूज मिली बल्कि सैफ और तैमूर के लाखों फैन्स के लिए भी ट्रीट हो गई। और तैमूर की फोटोज की वजह से फैन्स की संख्या भी हर दिन बढ़ रही है।

तैमूर के बारे में सैफ ने कहा था, 'मैं काफी लकी हूं कि मेरे साथ घर पर कोई है। जिसे देख मुझे खुशी महसूस होती है। तैमूर अपने आसपास पैरेंट्स को देख ही काफी खुश है। इससे हमें भी पॉजिटिविटी मिलती है। इन दिनों मैं तैमूर के साथ पेंटिंग कर रहा हूं।' सैफ ने कहा था कि लॉकडाउन के दौरान वह काम पर जाना बेहद मिस करते हैं। सैफ ने पत्नी करीना कपूर की भी तारीफ करते हुए कहा कि लॉकडाउन जैसी मुश्किल घड़ी में जिस तरह करीना ने खुद को पॉजिटिव रखा है वह तारीफ के काबिल है।

suman

suman

Next Story