×

कभी चुसके सलमान! बस ऐसे देखते देखते बदल गए बॉलीवुड के भाई जान

बॉलीवुड के दंबग खान ने फिल्मी इंडस्ट्री में अपने 31 साल पहले उन्होंने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। सलमान जितना अपनी फिल्मों के लिए मशहूर नहीं हुए उतना तो वो कॉन्ट्रोवर्सीज़ के चलते खबरों में बने रहें। जिस समय उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री की थी, तब सनी देओल, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, अनिल कपूर जैसे सुपरस्टार्स का दौर था। ऐ

Roshni Khan
Published on: 29 Aug 2019 11:03 AM GMT
कभी चुसके सलमान! बस ऐसे देखते देखते बदल गए बॉलीवुड के भाई जान
X

मुंबई: बॉलीवुड के दंबग खान ने फिल्मी इंडस्ट्री में अपने 31 साल पहले उन्होंने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। सलमान जितना अपनी फिल्मों के लिए मशहूर नहीं हुए उतना तो वो कॉन्ट्रोवर्सीज़ के चलते खबरों में बने रहें। जिस समय उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री की थी, तब सनी देओल, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, अनिल कपूर जैसे सुपरस्टार्स का दौर था। ऐसे में सलमान के लिए जगह बनाना बहुत मुश्किल था। लेकिन इन सबके बावजूद सलमान खान करोड़ो लोगों के दिल पर राज करते हैं।

ये भी देखें:370 हटते ही इनको मिली दुल्हनिया, जम्मू की बेटी बनी राजस्थान की बहू

दबंग खान उन एक्टर्स में से है जिन्हें लोग पागलो की तरह चाहते हैं। सल्लू भाई ने फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सलमान के साथ रेखा, फारुख शेख और बिंदू अहम रोल में थे। इस फिल्म से जुड़ी सलमान के बारे में एक बात काफी कम लोग जानते हैं, वह ये है कि उनकी आवाज़ किसी और ने डब की थी।

वैसे तो, सलमान को लोकप्रियता रोमांटिक फिल्म 'मैंने प्यार किया' से मिली थी। इस फिल्म में 'प्रेम' का किरदार निभाकर वह सबके दिलों पर राज करने लगे थे। इस फिल्म ने सलमान की जिंदगी बदल दी। फिल्म और उसके गाने सुपरहिट हुए। साथ ही उन्हें इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट न्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। उनका ऑनस्क्रीन नाम 'प्रेम' इतना हिट हुआ था कि उन्होंने 15 फिल्मों में इसी नाम का किरदार निभाया था। इसके बाद सलमान ने लगातार 'साजन', 'हम आपके हैं कौन' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।

ये भी देखें:पाकिस्तान ‘हरामी नाले’ में घुसा, कर रहा ये बड़ी साजिश, अलर्ट पर सेना

देखा असफलता का दौर भी

बहुत सी हिट फिल्मों के बाद उनकी फिल्में पिटी भी, लेकिन उन्होंने हर बार हिट फिल्मों के साथ ज़ोरदार वापसी की। इस दौरान ऐसा दौर कभी नहीं आया जब उनकी फैन फोलोइंग कम हुई हो, बल्कि वह लगातार तेज़ी से बढ़ती ही जा रही है।

ये भी देखें:बलिया: प्राथमिक स्कूल में छुआछूत के मामले में मायावती ने की कार्रवाई की मांग

अपने 31 साल के लंबे करियर में सलमान खान अलग-अलग तरह के लुक्स में नज़र आए हैं। अगर आप उनकी पुरानी फिल्में देखें तो आपको सलमान बिल्कुल अलग नज़र आएंगे।

काम की बात करे तो सलमान खान अभी फिलहाल 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आपको बता दें कि इस सीरीज की पहली दोनों फिल्में 'दबंग' और 'दबंग 2' सुपरहिट हुई। फिल्म में वे एक दबंग पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। लोगों को उनका 'चुलबुल पांडे' वाला लुक काफी पसंद आता है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story