×

सलमान खान की खास 3 लड़कियां! ये देखकर आपको भी चल जाएगा पता

हम इस बार उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में बात कर रहे हैं। सलमान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से महज चार लड़कियों को ही फॉलो करते हैं। जी हां, ये बात 100 टका सच है।

Manali Rastogi
Published on: 5 July 2023 4:03 AM GMT (Updated on: 5 July 2023 4:18 AM GMT)
सलमान खान की खास 3 लड़कियां! ये देखकर आपको भी चल जाएगा पता
X

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आजकल बिग बॉस के 13 वें सीजन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वैसे तो सलमान कई मुद्दों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। मगर इस बार वो किसी और मुद्दे को लेकर चर्चा में हैं। इस मामले के बारे में जानकर आपके होश भी उड़ जाएंगे।

यह भी पढ़ें: आज होगा जैन अनुयायियों का विशाल धार्मिक प्रोग्राम, शिरकत करेंगे ये मशहूर गायक

दरअसल हम इस बार उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में बात कर रहे हैं। सलमान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से महज चार लड़कियों को ही फॉलो करते हैं। जी हां, ये बात 100 टका सच है। यूं तो लाखों लोग सलमान के फैंस हैं लेकिन सलमान किसके हाल चाल जानना चाहते हैं, ये हर कोई जानना चाहता है।

सलमान खान की खास 3 लड़कियां! ये देखकर आपको भी चल जाएगा पता

यह भी पढ़ें: सपा-बसपा व कांग्रेस के एक-एक विधायक ने तोड़ी पार्टी लाइन, शामिल हुए विशेष सत्र में

आइए जानते हैं उन 3 लड़कियों के बारे में:

अर्पिता खान शर्मा

अर्पिता खान शर्मा इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। सलमान खान की बहन सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं लेकिन वो सलमान की सबसे चहेती बहन हैं। इसलिए सलमान इनको जरूर फॉलो करते हैं।

लूलिया वंतूर

लूलिया वंतूर सलमान की बेहद खास दोस्त हैं, जिसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। कई बार सलमान का नाम लुलिया के साथ जोड़ा भी जाता है।

इसाबेल कैफ

इसाबेल कैफ कटरीना कैफ की बहन हैं। सलमान कटरीना को फॉलो नहीं करते हैं लेकिन वो इसाबेल कैफ को जरूर फॉलो करते हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story