×

सपा-बसपा व कांग्रेस के एक-एक विधायक ने तोड़ी पार्टी लाइन, शामिल हुए विशेष सत्र में

यूपी सरकार की ओर से महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर विधानमण्डल के दोनों सदनों में विशेष सत्र चल रहा है। यह विशेष सत्र 36 घण्टे तक चलेगा। यह सत्र 02 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शुरू हुआ और गुरूवार की रात 11 बजे तक चलेगा।

Manali Rastogi
Published on: 4 July 2023 5:05 PM GMT
सपा-बसपा व कांग्रेस के एक-एक विधायक ने तोड़ी पार्टी लाइन, शामिल हुए विशेष सत्र में
X
सपा-बसपा व कांग्रेस के एक-एक विधायक ने तोड़ी पार्टी लाइन, शामिल हुए विशेष सत्र में

लखनऊ: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर यूपी विधानसभा के विशेष सत्र को सम्बोधित करने के बाद गुरुवार को मीडिया से रूबरू हुए मंत्री बृजेश पाठक ने दुख जताते हुए कहा कि और अच्छा होता अगर इस विशेष सत्र में विपक्ष भी साथ होता, लेकिन दुर्भाग्य है कि वे आज अपने द्वारा लिये गए निर्णय पर वो पछता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CNG वाहन वालों के लिए बड़ी खबर! सस्ती हुई गैस, जल्दी चेक करिए रेट

यह सत्ता और विपक्ष दोनों के लिए विकास पर चर्चा करने का एक सुनहरा अवसर था, जिससे विपक्ष ने खो दिया है। हालांकि हरदोई के सपा विधायक नितिन अग्रवाल, रायबरेली की कांगेस विधायक अदिति सिंह और उन्नाव के पुरवा से बसपा विधायक अनिल सिंह अपनी पार्टी लाइन के खिलाफ जा कर न केवल इस विशेष सत्र में शामिल हुए बल्कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के फैसलों की प्रशंसा भी की।

क्षेत्र की आवश्यकताओं को संजीदगी संग रख रहे

पाठक ने कहा कि इस विशेष सत्र में सभी प्रतिनिधि सतत विकास के 16 बिन्दुओं को ध्यान में रखकर अपने-अपने क्षेत्र की वर्तमान हालात पर चर्चा के साथ ही आगामी विकास के एजेण्डे को रख रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस सत्र के जरिये अच्छा परिणाम निकलकर आयेगा, उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में और तेजी से आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: मात्र 25 हजार में शुरु करें ये बिजनेस, हो जाएंगे मालामाल

उन्होंने कहा कि इस विशेष सत्र में सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं को बड़े ही संजीदगी के साथ रख रहे हैं। मंत्री अपने-अपने विभाग के कार्यो और जरूरतों को रख रहे हैं। यह उत्तरप्रदेश के लिए पहला मौका है कि सदन में सभी सदस्य अपने-अपने विचारों को रख रहे हैं। मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश के इसका सुखद और शुभ परिणाम आयेगा।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी भूकंप: हिल गया भारत, घरों से निकले लोग खौफ में

यूपी सरकार की ओर से महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर विधानमण्डल के दोनों सदनों में विशेष सत्र चल रहा है। यह विशेष सत्र 36 घण्टे तक चलेगा। यह सत्र 02 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शुरू हुआ और गुरूवार की रात 11 बजे तक चलेगा। इस विशेष सत्र में केवल सत्ता पक्ष के ही लोग शामिल हुए है। जबकि मुख्य विपक्षी दलों सपा, बसपा और कांग्रेस ने इस विशेष सत्र का बहिष्कार किया है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story