×

नहीं मनाएंगे सलमान खान अपना जन्मदिन, इस शख्स के साथ रहेंगे पूरा दिन,जानिए क्यों

बॉलीवुड के दबंग खान यानि  सलमान खान के जन्मदिन (27 दिसंबर) को है। इसको लेकर फैंस के लिए खुश खबरी नहीं हैं। क्योंकि सलमान खान इस बार अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे। हालांकि  उनके फैंस के लिए निराशा की खबर हैं।

suman
Published on: 26 Dec 2019 2:30 PM GMT
नहीं मनाएंगे सलमान खान अपना जन्मदिन, इस शख्स के साथ रहेंगे पूरा दिन,जानिए क्यों
X
salman khan

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान के जन्मदिन (27 दिसंबर) को है। इसको लेकर फैंस के लिए खुश खबरी नहीं हैं। क्योंकि सलमान खान इस बार अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे। हालांकि उनके फैंस के लिए निराशा की खबर हैं। क्योंकि हर साल की तरह इस साल भी फैंस अपने पसंदीदा एक्टर के बर्थडे का इंतजार कर रहे हैं।

यह पढ़ें...खेसारी-रितु स्टारर फिल्म ‘बाप जी’ में बतौर विलेन नजर आएंगे सिने स्टार सी.पी भट्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने इस साल अपना बर्थडे पार्टी कैंसल करने का डिसीजन लिया है। क्योंकि सलमान अपनी बहन अर्पिता के साथ यह समय गुजारेंगे। दरअसल अर्पिता प्रेगनेंट हैं और 27 दिसंबर को उनकी डिलिवरी होने वाली है। ऐसे वक्त में सलमान अर्पिता की देखरेख के लिए उनके पास रहना चाहते हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया था कि इस बार सलमान की बर्थडे पार्टी उनके पनवेल फार्महाउस के बजाय सोहेल खान के घर बांद्रा में होगी। बस यही कारण है कि सलमान अर्पिता के साथ रहना चाहते हैं।

यह पढ़ें...सी पी भट्ट, अभिनय की दुनिया का बेताज बादशाह

अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा मिलकर ये फैसला किया है कि वो 27 दिसंबर को सी-सेक्शन डिलिवरी करेंगे और सलमान को सरप्राइज देंगे। ऐसे में ये दिन बेशक खान परिवार के लिए बेहद खास हो सकता है।

suman

suman

Next Story