×

Salman Khan Love Story: सलमान की बेवफाई से टूटी एक्टर की शादी, पहला प्यार रह गया अधूरा

Salman Khan Love Story: बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। लेकिन उनका कोई भी रिश्ता सफल नहीं हो सका।

Shreya
Published on: 6 April 2023 1:17 PM
Salman Khan Love Story: सलमान की बेवफाई से टूटी एक्टर की शादी, पहला प्यार रह गया अधूरा
X
Sangeeta Bijlani Salman Khan (फोटो साभार- सोशल मीडिया))

Salman Khan-Sangeeta Bijlani Breakup: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) को लेकर आज भी यही सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर वह शादी कब करेंगे। अब कई फैंस ने तो उनकी शादी की उम्मीद छोड़ दी है। एक्टर का नाम अब तक बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है, लेकिन उनका कोई भी रिश्ता सफल नहीं हो सका। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान की एक एक्स गर्लफ्रेंड संग शादी होते होते रह गई थी। अगर नहीं तो हम आज उनकी ऐसी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें उनका पहला प्यार कहा जाता है।

यह एक्ट्रेस थी सलमान का पहला प्यार

सलमान खान का नाम 90 के दशक की शुरुआत में एक्ट्रेस संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) से जुड़ा था। दोनों काफी समय तक सीरियस रिलेशनशिप में रहे थे। प्यार इस कदर बढ़ गया कि बात शादी तक पहुंच गई थी। दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी थे। कहा जाता है कि सलमान और संगीता का ना केवल रिश्ता पक्का हुआ, बल्कि शादी के कार्ड्स तक बांटे जा चुके थे। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया। हालांकि आज भी संगीता सलमान की बहुत अच्छी दोस्त हैं।

इसलिए हो गया ब्रेकअप

मीडिया रिपोट्स की मानें तो सलमान और संगीता का रिश्ता टूटने की वजह एक्टर की बेवफाई थी। ऐसा कहा जाता है कि संगीता को डेट करने के दौरान ही सलमान किसी अन्य एक्ट्रेस संग इश्क फरमाने लगे थे। वह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि सोमी अली थीं। जब यह बात संगीता को पता लगी तो उन्होंने सलमान से अपनी राहें जुदा कर लीं। बताया यह भी जाता है कि इसके बाद सलमान ने सोमी अली को ऐश्वर्या राय के लिए छोड़ दिया। हालांकि ऐश्वर्या के साथ भी सलमान का रिश्ता लंबा नहीं चला था।

फिलहाल एक्टर का नाम एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ जोड़ा जा रहा है, जो कि सलमान से करीब 25 साल छोटी हैं। पूजा और सलमान दोनों जल्द ही फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में नजर आएंगे। हालांकि अब तक दोनों की तरफ से इस रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है।

Shreya

Shreya

Next Story