×

हरामखोर-नॉटी पर सफाई: संजय राउत और कंगना में जंग, इस वजह से शुरू हुई बहस

कंगना रनौत और संजय राउत के बीच पिछले काफी समय से ट्विटर वॉर चल रही है। अब संजय राउत ने कंगना को नॉटी गर्ल बता दिया है। पहले संजय राउत ने कंगना को हरामखोर लड़की कहा था, हालांकि अब उन्होंने इसपर सफाई दी है।

Monika
Published on: 7 Sep 2020 12:28 PM GMT
हरामखोर-नॉटी पर सफाई: संजय राउत और कंगना में जंग, इस वजह से शुरू हुई बहस
X
'हरामखोर' पर संजय राउत ने दी सफाई (file photo)

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हर रोज़ किसी न किसी को घेरे में ले ही लेती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इन दिनों सोशल मीडिया पर कंगना के गुस्से का शिकार महाराष्ट के शिवसेना मंत्री संजय राउत बने हैं।

चल रहा ट्वीट वार

दरअसल, कंगना रनौत और संजय राउत के बीच पिछले काफी समय से ट्विटर वॉर चल रही है। अब संजय राउत ने कंगना को नॉटी गर्ल बता दिया है। पहले संजय राउत ने कंगना को हरामखोर लड़की कहा था, हालांकि अब उन्होंने इसपर सफाई दी है।

ये भी पढ़ें…Bigg Boss 14: घर में इन सितारों की होगी Entry, यहां देखें नाम

कंगना को Y केटेगरी सुरक्षा

बता दें, कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले चैलेंज दिया था कि वे 9 सितंबर को वो मुंबई आने वाली हैं। आज उन्हें Y केटेगरी सुरक्षा, केंद्र ने दे दी है। अब संजय राउत ने इस मामले के बाद आजतक के बात की, जिसमें उन्होंने कंगना को हरामखोर कहा तो उसके पूछे उनका क्या मतलब था। साथ ही उन्होंने कहा कि बेवजह इस बात को विवाद बनाया जा रहा है।

महाराष्ट सरकार पर सवाल

संजय राउत ने कहा कि अगर महाराष्ट सरकार सुरक्षा नहीं दे पाती तो कई भी बॉलीवुड एक्टर यहाँ काम नही कर पता। मुंबई पुलिस की वजह से सब सुरक्षित हैं एक जमाने में अंडरवर्ल्ड का खतरा था। घम्कियाँ आती थीं। मुंबई पुलिस से सब साफ कर दिया। एक वक्ती चाहे महिला हो या पुरुष कलाकार, वो पूरी इंडस्ट्री नहीं है। 100 साल के इतिहास में किसी से ऐसी (कंगना जैसी) बात नहीं की है। अगर आपके पास ड्रग्स को लेकर जानकारी है तो आप पुलिस को बताओ। मुंबई पुलिस को बताओ, अपने शहर की पुलिस के पास जाओ। आपके तो रिश्ते भारतीय जनता पार्टी से भी अच्छे हैं तो दिल्ली में जाकर शिकायत करो।”

ये भी पढ़ें…सुशांत केस: 10 दिनों में AIIMS के डॉक्टर करेंगे विसरा टेस्ट

कंगन का संजय राउत पर स्टेटमेंट

उके इस स्टेटमेंट की वजह से एक पॉलिटिकल पार्टी उनके खिलाफ माहौल बनाना चाहता है। संजय ने आगे बताया कि एक्ट्रेस ने कहां वो उन्हें मुंबई नहीं आने देंगे, लेकिन इसके पीच क्या वजह थी ? उन्होंने मुंबई पुलिस को ठीक नहीं कहां। उनके लिए ऐसी भाषा का प्रयोग सही नहीं। वो एक एक्ट्रेस ह या कोई और मुंबई पुलिस पर ऐसे इलज़ाम नही लगा सकती। पिछले विवाद के बारे में चर्चा करते हुए संजय ने कहां की उन्हें पता हैं शाहरुख़ खान,आमिर खान की पत्नी की बात आई थी, मेरी पार्टी शिव सेना और मैंने स्टैंड लिया।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story