×

Pawan-Sapna Choudhary: पवन सिंह-सपना चौधरी की जोड़ी ने मचाया तहलका, 'लहंगा लहक जाई' गाने को मिले ताबड़तोड़ व्यूज

Pawan Singh-Sapna Choudhary Song Lehenga Lehak Jaayi: भोजपुरी गानों की खासियत यह है कि गाना चाहे जितना पुराना हो जाए, लेकिन लगातार ट्रेंड मे बना रहता है।

Shivani Tiwari
Published on: 21 April 2023 3:10 PM GMT
Pawan-Sapna Choudhary: पवन सिंह-सपना चौधरी की जोड़ी ने मचाया तहलका, लहंगा लहक जाई गाने को मिले ताबड़तोड़ व्यूज
X
Sapna Choudhary Pawan Singhs Bhojpuri Song (Photo- Social Media)
Pawan Singh-Sapna Choudhary Song Lehenga Lehak Jaayi: भोजपुरी गानों की खासियत यह है कि गाना चाहे जितना पुराना हो जाए, लेकिन लगातार ट्रेंड मे बना रहता है। सालों पुराने गाने भी हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करते रहते हैं, सिर्फ यहीं नहीं लोग शादियों और पार्टियों में भी भोजपुरी गानों पर खूब नाचते हैं। इसी बीच भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, जिसका नाम "लहंगा लहक जाई" है। क्या आपने सपना चौधरी और पवन सिंह का ये गाना सुना है, अगर नहीं सुना तो अब यहां सुनिए।

पवन सिंह और सपना चौधरी की जोड़ी ने मचाया तहलका

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और सपना चौधरी का गाना "लहंगा लहक जाई" लगभग तीन महीने पहले रिलीज हुआ था और अभी भी यह यूट्यूब पर तहलका मचाए हुए है। पवन सिंह की जोड़ी तो वैसे दर्शकों को भोजपुरी की कुछ अभिनेत्रियों के साथ ही पसंद आती है, लेकिन जब पहली बार पवन सिंह और सपना चौधरी एकसाथ स्क्रीन पर नजर आए तो तहलका मच गया।
रिलीज होते ही "लहंगा लहक जाई" गाना वायरल हो गया था और लोग इसे रिपीट मोड पर सुन रहें थे। जहां सपना चौधरी ने अपना डांस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया था, वहीं पवन सिंह का दबंग अवतार देखते बन रहा था। हाथ में बंदूक लेकर पवन सिंह ने भी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी संग खून ठुमके लगाए।
पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

"लहंगा लहक जाई" गाने को मिले ताबड़तोड़ व्यूज

पवन सिंह और सपना चौधरी का यह डांस नंबर "लहंगा लहक जाई" दर्शकों के बीच छा गया है और लोग नाच-नाचकर इस गाने पर खूब वीडियो बना रहें हैं। इस गाने की खास बात यह है कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पहली बार इस भोजपुरी गाने में नजर आ रहीं हैं। वहीं पवन सिंह संग उनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गई है। बताते चलें तो "लहंगा लहक जाई" गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स धीरज ने लिखें हैं जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिए हैं। गाने को अबतक 42 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story