×

बर्थडे पर इमोशनल हुईं सपना चौधरी, बताई अपने बीते दिनों की कहानी

लोगों को अपने डांस से दिवाना बनाने वाली हरयाणवी डांसर सपना चौधरी का आज बर्थडे है। सपना अब केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे इंडिया में मशहूर हो चुकी हैं।

Shreya
Published on: 6 Jun 2023 8:21 PM GMT (Updated on: 7 Jun 2023 1:08 PM GMT)
बर्थडे पर इमोशनल हुईं सपना चौधरी, बताई अपने बीते दिनों की कहानी
X

मुंबई: लोगों को अपने डांस से दिवाना बनाने वाली हरयाणवी डांसर सपना चौधरी का आज बर्थडे है। सपना अब केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे इंडिया में मशहूर हो चुकी हैं। बिग बॉस में आने के बाद से सपना की किस्मत के तारे चमक गए हैं और अब सपना का बॉलीवुड में भी कब्जा हो गया है। सपना का बर्थडे है और ऐसा तो हो नहीं सकता कि उनके फैन्स उन्हें विश न करें। लेकिन फैन्स के इस प्यार ने सपना को काफी इमोशनल कर दिया।

यह भी पढ़ें: हाउसफुल 4: फिल्म का पोस्टर आया सामने, अक्षय ने कुछ इस अंदाज में किया इंट्रोड्यूस

इमोशनल हुईं सपना-

Related image

सपना को जितनी बधाइयां मिलीं उन्हें पढ़कर वो इमोशनल हो गईं और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी के जरिए अपने संघर्ष की कहानी बताई। सपना ने बताया कि जब वो छोटी थी तब उनके पिता का निधन हो गया और उन्होंने अपने परिवार को संभालने के लिए स्टेज डांस करना शुरु किया।

शेयर किया संघर्ष की कहानी-

सपना ने लिखा है कि, छोटी सी उम्र थी और बाप का साया सर से उठ चुका था। जिस उम्र में बच्चे पढ़ाई करते हैं, घर की आर्थिक स्थिति देखते हुए उस उम्र में सपना जी ने स्टेज डांस और रागिनी करना शुरु किया। ताकि घर की जिम्मेदारियां उठा सके।

यह भी पढ़ें: पेरिश फैशन वीक में दीपिका के कातिलाना अंदाज को देख कर हो जाएंगे मदहोश

बिग बॉस ने बदली सपना की जिंदगी-

इस संघर्ष की कहानी के बाद सपना ने अपने सक्सेस की भी कहानी शेयर की और लिखा कि, लेकिन सपना के लिए सपने वो नहीं थे जो नींद में देखते हैं। इसके लिए सपने वो थे जो नींद ही न आने दे और उस सच्ची मेहनत का रंग आया। स्टेज शो से रिएलिटी टीवी शो, बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनी वो और देश की जनता ने उन्हें खूब चाहा और प्यार दिया।

Shreya

Shreya

Next Story