×

दुखी हुए शाहरुख: सरोज के जाने से लगा झटका, लिखा ये इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनके निधन से फिल्म जगत को तगड़ा झटका लगा है।

Shreya
Published on: 3 July 2020 11:41 AM GMT
दुखी हुए शाहरुख: सरोज के जाने से लगा झटका, लिखा ये इमोशनल पोस्ट
X

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनके निधन से फिल्म जगत को तगड़ा झटका लगा है। पहले ही ये साल बॉलीवुड के लिए काफी बुरा साबित हुआ है और अब सरोज खान के इस तरह चले जाने से एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में सदमा छा गया है। सरोज खान कई सालों से बॉलीवुड से जुड़ी रहीं और कई सुपरहिट गानों को अपनी कोरियोग्राफी से हिट किया था।

यह भी पढ़ें: फेसबुक बंद करेगा टिकटॉक जैसा ऐप, अब Instagram में लॉन्च किया ऐसा ही फीचर

निधन की खबर से सदमे में बॉलीवुड

सरोज खान के निधन के बाद पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। हर कोई उनके साथ बिताए खूबसूरत लम्हों को याद कर रहा है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है। सरोज खान ने किंग खान यानी शाहरुख खान की जिंदगी में भी एक अहम किरदार निभाया है और अब शाहरुख उनके निधन से काफी दुखी हो गए हैं। शाहरुख खान ने कोरियोग्राफर के निधन के बाद अपनी जिंदगी में उनकी अहमियत के बारे में बताया है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: पहली अगस्त से शुरु होगी इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप

शाहरुख खान ने लिखा सरोज खान के लिए इमोशनल पोस्ट

शाहरुख खान ने सरोज खान के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि वह फिल्म इंडस्ट्री में मेरी पहली गुरु थीं। उन्होंने मुझे घंटों तक सिर्फ ये सिखाया कि डांस के समय डिप कैसे करें। सबसे अधिक देखभाल करने वाली, प्यार और प्रेरणादायक व्यक्ति, जिनसे मैं अभी तक मिला। आपकी बहुत याद आएगी सरोज जी। अल्लाह उसकी आत्मा को शांति दे। मेरा ध्यान रखने के लिए शुक्रिया।



यह भी पढ़ें: गरजे पीएम मोदी: सैनिकों के पराक्रम का किया बखान, जवानों में भी दिखा जोश

इन सेलेब्स ने भी सरोज खान को दी श्रद्धांजलि

बता दें कि शाहरुख खान के अलावा माधुरी दीक्षित, सुनील ग्रोवर जैसे कई सेलेब्स ने सरोज खान को ट्रिब्यूट दिया है और उनके साथ अपने यादगार लम्हों को याद किया है।









यह भी पढ़ें: विकास दुबे के लखनऊ कृष्णानगर स्थित आवास पर पुलिस ने मारा छापा, देखें तस्वीरें

इन गानों के लिए की कोरियोग्राफी

बता दें कि सरोज खान ने ‘तेजाब’ का ‘एक दो तीन…’, ‘बेटा’ का ‘धक धक करने लगा…’, फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का ‘कांटे नहीं कटते ये दिन ये रात’, ‘चालबाज’ का ‘हवा हवाई’, चांदनी का ‘मेरे हाथों में नौ नौ चूडियां हैं’ और ‘ओ मेरी चांदनी’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का ‘मेहंदी लगाके रखना’ और ‘जरा सा झूम लूं मैं…’ और फिल्म ‘देवदास’ का गाना ‘मारा डाला’ जैसे गानों के लिए कोरियोग्राफी की थी और…आखिर में कलंक में भी उन्होंने ही कोरियोग्राफी की थी।

Saroj Khan

यह भी पढ़ें: विकास दुबे पर बड़ी खबर: औरैया में चल रहा ताबड़तोड़ ऑपरेशन, थोड़ी में होगा खुलासा

किया गया सुपुर्द-ए-खाक

बता दें कि सरोज खान का शुक्रवार को मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बीच में उनकी तबियत काफी खराब थी, लेकिन तब उनके परिवार की ओर से कहा गया था कि वो स्वस्थ हैं। लेकिन शुक्रवार को उनका निधन हो गया। सरोज खान को मलाड को मिठ चौकी के पास के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

यह भी पढ़ें: मीट कंपनियों को लगा बड़ा झटका, देना होगा इतनी बिलियन डालर का टैक्स

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story