×

Birthday Special: इस चीज की दीवानी हैं स्कारलेट, तीन बार कर चुकी हैं शादी

स्कारलेट को लग्जरी कारें पसंद हैं। एक्ट्रेस के पास कई मर्सिडीज कारें मौजूद हैं। स्कारलेट की सबसे पसंदीदा कार मर्सिडीज ई-क्लास है। मर्सिडीज के इस कार को काफी पसंद किया जाता है।

Newstrack
Published on: 22 Nov 2020 8:11 AM GMT
Birthday Special: इस चीज की दीवानी हैं स्कारलेट, तीन बार कर चुकी हैं शादी
X
स्कारलेट को लग्जरी कारें पसंद हैं। एक्ट्रेस के पास कई मर्सिडीज कारें मौजूद हैं। स्कारलेट की सबसे पसंदीदा कार मर्सिडीज ई-क्लास है।

लखनऊ: हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। स्कारलेट का जन्म 22 नवंबर 1984 को हुआ था। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं। स्कारलेट द एवेंजर्स, इन्फिनिटी वॉर जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है। स्कारलेट के दुनिया भर में करोड़ों दीवाने हैं, लेकिन स्कारलेट किसकी दीवानी हैं आज हम आपको बताते हैं।

स्कारलेट को लग्जरी कारें पसंद हैं। एक्ट्रेस के पास कई मर्सिडीज कारें मौजूद हैं। स्कारलेट की सबसे पसंदीदा कार मर्सिडीज ई-क्लास है। मर्सिडीज के इस कार को काफी पसंद किया जाता है। यह कार सड़क पर अधिकतम 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

इसके साथ स्कारलेट के पास टोयोटा कंपनी की नई हाइब्रिड कार मौजूद है। यह कार सभी देशों में मिलती है। टोयोटा की इ कार को विदेशी बाजार काफी पसंद की जाती है। इस कीमत की शुरुआत 36 लाख से होती है।

ये भी पढ़ें...Birthday Special: सरोज खान के इशारे पर नाचती थीं बड़ी-बड़ी एक्टर्स, ऐसी है कहानी

2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बनीं

फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन 2019 में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं। उनकी सालाना कमाई 56 मिलियन डॉलर यानी करीब 400 करोड़ रुपए तक पहुंची चुकी है। स्कारलेट की एवेंजर्स एंडगेम्स ने दुनियाभर में पसंद की गई इसकी वजह से भी उनकी कमाई बढ़ गई। तो वहीं इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने मामले में पहले नंबर पर सोफिया वरगारा हैं।

ये भी पढ़ें...बाॅलीवुड को तगड़ा झटका: इस फेमस एक्टर्स का निधन, किडनी हो गई थी फेल

स्कारलेट ने की तीन शादी

स्कारलेट जोहानसन ने तीन शादियां की हैं। पहले शादी उन्होंने 2008 में की थी। उन्होंने अपने प्रेमी कनाडा के रायन रेनल्ड्ज से शादी की थी। उनकी यह शादी सिर्फ 3 साल ही चल पाई और दोनों साल 2011 में तलाक ले लिए। इसके बाद उन्होंने रोमेन ड्यूरिएक से 2014 में शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी भी है। यह शादी भी करीब तीम साल ही चल पाई। स्कारलेट जोहानसन ने कॉमेडियन कॉलिन जोस्ट से 2020 में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली।

ये भी पढ़ें...Birthday Special: इन फिल्मों से मार्क रफेलो ने कमाया खूब नाम, दुनिया भर में हैं फैंस

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story