×

ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे शाहरुख खान, नीतू कपूर ने किया ये कॉमेंट

ऋषि कपूर लंबे समय से अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर हमेशा उनके साथ रहीं। वहीं बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स ऋषि कपूर से मिलने गए। अब हाल ही में शाहरुख खान भी इनसे मिलने पहुंचे।

Vidushi Mishra
Published on: 17 May 2019 10:58 AM GMT
ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे शाहरुख खान, नीतू कपूर ने किया ये कॉमेंट
X

मुम्बई: ऋषि कपूर लंबे समय से अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर हमेशा उनके साथ रहीं। वहीं बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स ऋषि कपूर से मिलने गए। अब हाल ही में शाहरुख खान भी इनसे मिलने पहुंचे। दरअसल, शाहरुख खान न्यूयॉर्क में हैं और दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी के बाद अब ये ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे हैं। शाहरुख खान एक शो के सिलसिले में यहां पहुंचे हैं।

शाहरुख खान की ऋषि कपूर और नीतू कपूर संग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी के चलते नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा की है। इसमें शाहरुख खान नीतू और ऋषि संग दिखाई दे रहे हैं।

यह भी देखें... अब सारा-कृति को छोड़ ‘जलेबी’ एक्ट्रेस को डेट कर रहें हैं, सुशांत सिंह राजपूत

नीतू ने फोटो पोस्ट करते हुए एक कैप्शन लिखा है जोकि कुछ इस तरह है। लोगों को खुद से प्यार करना सिखाना बहुत कम लोगों को आता है जिसका गवाह शाहरुख खान हैं। इनका प्यार सच्चा है। काम के अलावा मैं इनकी एक अच्छे इंसान होने के तौर पर भी काफी प्रशंसा करती हूं।

हाल ही में ऋषि कपूर से मिलने आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा जोनस, दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल और अनुपम खेर जैसे कई कलाकार न्यू यॉर्क पहुंच चुके हैं। जिसकी जानकारी नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से दी थी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story