×

अब सारा-कृति को छोड़ 'जलेबी' एक्ट्रेस को डेट कर रहें हैं, सुशांत सिंह राजपूत

एक बार फिर से बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत का नाम फिल्मी दुनिया की एक नई-नवेली एक्ट्रेस से जुड़ रहा है। खबरें हैं कि इन दिनों एक्टर सुशांत सिंह राजपूत फिर से प्यार में गिरफ्तार हैं और एक नई एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 17 May 2019 10:36 AM GMT
अब सारा-कृति को छोड़ जलेबी एक्ट्रेस को डेट कर रहें हैं, सुशांत सिंह राजपूत
X

मुम्बई: एक बार फिर से बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत का नाम फिल्मी दुनिया की एक नई-नवेली एक्ट्रेस से जुड़ रहा है। खबरें हैं कि इन दिनों एक्टर सुशांत सिंह राजपूत फिर से प्यार में गिरफ्तार हैं और एक नई एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।

हालांकि इससे पहले भी सुशांत का नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। खबरें हैं कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड स्टार इन दिनों रेहा चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं।

यह भी देखें.... यौन शोषण की शिकार हुई थीं कंगना रनौत ने इस मशहूर अभिनेता पर लगाया आरोप

खबरों की मानें तो दोनों का प्यार इन दिनों फिजाओं में है। हालांकि अभी ये दोनों स्टार किसी फिल्म में साथ काम नहीं कर रहे हैं लेकिन इनके अफेयर की चर्चाएं होनी शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स हैं कि दोनों एक दूसरे के साथ जमकर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।

सूत्र ने बताया है, 'इन दिनों सुशांत रेहा के साथ वक्त बिता रहे हैं। वो एक दूसरे को कुछ दिनों से जानते हैं और कुछ हफ्तों से उनकी अच्छी पटने लगी है। दरअसल, दोनों के बीच दोस्ती झट से बढ़ती चली गई और आजकल दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।'

यह भी देखें.... ताइवान की संसद ने एशिया का पहला समलैंगिक विवाह विधेयक पारित किया

इससे पहले सुशांत का नाम उनकी फिल्म 'केदारनाथ' की को-स्टार सारा अली खान के साथ जुड़ा था। सूत्र ने बताया, 'वो दोनों प्रमोशन के दौरान करीब आए थे और कुछ समय साथ रहे लेकिन फिर चीजें बदल गईं और दोनों ने एक दूसरे के साथ रिश्ते को बेहद अच्छे से खत्म किया।'

रिपोर्ट के मुताबिक रेहा और सुशांत दोनों के करीबी दोस्त इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी स्टार अंकिता लोखंडे के साथ सालों के रिश्ते के बाद 2 साल पहले ब्रेकअप कर लिया था।

इसके बाद उनके अफेयर की चर्चाएं 'राब्ता' स्टार कृति सेनॉन के साथ होने लगी। यहां तक की अंकिता और सुशांत के ब्रेकअप की वजह कृति को बताया जा रहा था। लेकिन इसके बाद उनका नाम सारा के साथ जुड़ा और अब रेहा के साथ डेटिंग की खबरें वायरल हो रही है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story