×

Shehnaaz Gill: सलमान संग बहस के बीच शहनाज ने शेयर की तस्वीरें, देख उड़ जाएंगे तोते

Shehnaaz Gill: अपनी क्यूटनेस और अंदाज से सभी के दिलों पर राज कर रही शहनाज गिल बहुत जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। फैंस बेसब्री से उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 17 April 2023 12:50 PM GMT (Updated on: 17 April 2023 12:52 PM GMT)
Shehnaaz Gill: सलमान संग बहस के बीच शहनाज ने शेयर की तस्वीरें, देख उड़ जाएंगे तोते
X
Shehnaaz Gill (Photo- Social Media)
Shehnaaz Gill: अपनी क्यूटनेस और अंदाज से सभी के दिलों पर राज कर रही शहनाज गिल बहुत जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। फैंस बेसब्री से उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। बस कुछ दिन और फिर शहनाज का जलवा पूरा देश देखने वाला है। इसी बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बेहद हॉट तस्वीरें शेयर कर दी हैं, जिसे देख फैंस Gaga हो गए हैं।

बेहद हॉट हैं शहनाज की ये तस्वीरें

शहनाज गिल जितनी ही प्यारी वेस्टर्न आउटफिट में लगती हैं, उतना ही उनपर ट्रेडिशनल लुक पर जंचता है। हालांकि शहनाज ने जो अपनी नईं तस्वीरें शेयर की हैं वह वेस्टर्न लुक मै हैं जिसमें वह बेहद हॉट लग रहीं हैं। वहीं उनके किलर पोज की बात ही कुछ है।

शहनाज की हॉटनेस देख फैंस के उड़े होश

शहनाज गिल के लिए दिनों दिन लोगों के दिलों में प्यार और इज्जत बढ़ती जा रही है। न सिर्फ उनके लुक्स पर बल्कि फैंस उनके नेचर और सादगी के भी पूरी तरह मुरीद हो चुके हैं। शहनाज जिस भी इवेंट में जाती हैं, अपने लुक्स के साथ ही अपने बर्ताव के कारण भी लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। अब शहनाज के लेटेस्ट पोस्ट की ही बात कर लीजिए अभिनेत्री ने अपनी इतनी हॉट अदाएं दिखाईं हैं कि उन्हें देख लोग अपना होश खो बैठे हैं, और ताबड़तोड़ प्रतिक्रिया दे रहें हैं।
यहां देखें तस्वीरें -

शहनाज गिल बॉलीवुड डेब्यू

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद से ही शहनाज गिल की किस्मत पूरी तरह बदल गई। उन्हें बिग बॉस के दौरान लोगों से जो प्यार मिला, वह आज भी कायम है और समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है। अब शहनाज "किसी का भाई किसी की जान" से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं हैं, जिसमें सलमान खान और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। वहीं इस फिल्म में पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, राघव जुयाल, जगपति बाबू और वेंकटेश जैसे कलाकार भी हैं। फहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story