×

Shraddha Kapoor Photo: श्रद्धा कपूर ने ली खूबसूरत सेल्फी, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

Shraddha Kapoor Photos: फिल्म 'लव का द एंड' से अपने फिल्मी सफर का शुरुआत करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने काफी लंबा सफर तय कर लिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 10 May 2023 1:40 PM GMT
Shraddha Kapoor Photo: श्रद्धा कपूर ने ली खूबसूरत सेल्फी, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस
X
Shraddha Kapoor (Photo- Social Media)
Shraddha Kapoor Photos: फिल्म 'लव का द एंड' से अपने फिल्मी सफर का शुरुआत करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने काफी लंबा सफर तय कर लिया है। उन्होंने इंडस्ट्री में आपका सिक्का तो जमा ही लिया है, साथ फैंस का प्यार भी खूब कमाया है और अब ये प्यार लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

श्रद्धा कपूर के शेयर की सेल्फी

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर बाकी अभिनेत्रियों की तरह बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं, हालांकि फिर भी कुछ दिनों के अंतराल में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बुधवार को एक्ट्रेस ने अपनी बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका नया लुक नजर आ रहा था।

श्रद्धा कपूर ने पूरी की फैंस की इच्छा

जानकारी के लिए बता दें कि खूबसूरत दिवा श्रद्धा कपूर को कुछ दिनों पहले ही Backstreet Boys concert में देखा गया था, जहां एक्ट्रेस बदले-बदले लुक में नजर आईं थीं, दरअसल उन्होंने अपना हेयर स्टाइल चेंज करते हुए अपने बालों को छोटा करा लिया है, ऐसे में श्रद्धा के उस लुक को देख फैंस ने एक्ट्रेस से तस्वीरें शेयर करने को कहा था और अब आज अभिनेत्री ने अपने नए हेयर स्टाइल में तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं, जिसमें उनकी क्यूटनेस देख फैंस का दिल पिघल गया है।

बेहद क्यूट हैं श्रद्धा कपूर की ये तस्वीरें

लाखों-करोड़ों दिलों पर राज कर रहीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी दी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस डेनिम और पिंक टी शर्ट पहने दिख रहीं हैं। इन दोनों तस्वीरों में श्रद्धा अलग अलग फेस एक्सप्रेशन दे रहीं हैं, जो बेहद ही क्यूट लग रहा है। इन तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने लिखा, "दिल छोटा मत करो, बाल करो।"

फैंस को पसंद आईं श्रद्धा की ये तस्वीरें

श्रद्धा कपूर ने काफी दिनों बाद ये पोस्ट शेयर किया है, ऐसे में फैंस इसे देख एक्ट्रेस पर प्यार लुटाए बिना रह नहीं पा रहें हैं। किसी ने उनके लुक की तारीफ की है तो किसी ने खूबसूरती की। वहीं श्रद्धा ने अपने कुछ फैंस को कमेंट सेक्शन में रिप्लाई भी दिया है। कुछ फैन को तो श्रद्धा कपूर का कैप्शन बेहद मजेदार लग रहा है, जिसपर भी लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

श्रद्धा कपूर वर्क फ्रंट

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आखिरी बार फिल्म "तू झूठी मैं मक्कार" में नजर आईं थीं, जिसमें रणबीर कपूर भी थे। फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही कुछ दिनों पहले ही उनकी सुपरहिट फिल्म "स्त्री" के सीक्वल की अनाउंसमेंट की गई थी, जिसमें राजकुमार राव संग उनकी जोड़ी फिर जमेगी। वहीं उनके पास "नागिन" जैसी भी एक फिल्म है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story